मक्सी पहुचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का हुआ स्वागत

मक्सी- भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आशीर्वाद यात्रा लेकर शाजापुर आए थे इस दौरान शाजापुर जिले के प्रथम प्रवेश मक्सी नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत जिला अध्यक्ष अम्बाराम कराड़ा ओर मक्सी भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल पटेल के नेत्रत्व में किया गया। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने सर्वप्रथम मक्सी बस स्टैंड पर स्वर्गीय माधवराव सिंधिया की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की उसके पश्चात मंच से उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया तत्पश्चात वे शाजापुर के लिए रवाना हुए इस दौरान रेलवे फाटक से लेकर कनसिया नाका दर्जनों स्थानों पर मंच बनाकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा की और अनेक स्थानों पर मंच बनाएं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य के साथ मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव इंदर सिंह परमार तुलसीराम सिलावट भाजपा जिला अध्यक्ष अंबाराम कराड़ा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष क्षितिज भट्ट आदि भी मौजूद रहे। मक्सी में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का स्वागत करने के लिए झोंकर सिरोलिया सूरजपुर बेरछा कनसिया आदि स्थान के नेता भी मक्सी पहुंचे थे। सिंधिया के आगमन को लेकर पुलिस और प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत रही कलेक्टर दिनेश जैन एसपी पंकज श्रीवास्तव एसडीएम अजीत कुमार श्रीवास्तव तहसीलदार डॉक्टर मुन्ना अड़ टीआई मनीष दुबे आदि लगातार भ्रमण करते रहे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |