स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए फाईनल रिहर्सल शाजापुर के स्टेडियम में संपन्न, देखें कैसे होगी सलामी,रिहर्सल के बारे में क्या बोले कलेक्टर

शाजापुर, 13 अगस्त 2021/ स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2021 के अवसर पर मुख्य समारोह में होने वाली परेड एवं अन्य कार्यक्रमों के लिए आज कलेक्टर श्री दिनेश जैन एवं पुलिस अधीक्षक श्री पंकज श्रीवास्तव की उपस्थिति में फाईनल रिहर्सल हुई। फाईनल रिहर्सल में अतिथि के रूप में तहसीलदार श्री राजाराम करजरे ने परेड की सलामी ली। कलेक्टर श्री जैन ने अधिकारियों को समारोह के गरिमामय आयोजन हेतु आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने बैठक व्यवस्था, साथ-सफाई एवं पार्किंग स्थल व्यवस्थित रखने के भी निर्देश दिये। इस दौरान पुलिस बल, होमगार्ड के जवानो एवं एनसीसी छात्राओं द्वारा परेड प्रस्तुत की गई।


इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आर.एस. प्रजापति, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शैली कनास, अनुविभागीय अधिकारी श्री अजीत श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रियंका वर्मा, एसडीओपी श्रीमती दीपा डोडवे, आरआई विक्रमसिंह भदौरिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |     झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |