जनता का आशीर्वाद लेने शाजापुर आएंगे श्रीमंत सिंधिया स्वागत की तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक, देखें खास खबर

जनता का आशीर्वाद लेने 17 को शाजापुर आएंगे श्रीमंत सिंधिया
स्वागत की तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक
शाजापुर। भाजपा सरकार में केंद्रीय मंत्री बनने के बाद श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जनता का आशीर्वाद लेने 17 अगस्त को आशीर्वाद यात्रा लेकर शाजापुर आ रहे है। श्रीमंत के भव्य स्वागत को लेकर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं यात्रा के प्रदेश प्रभारी आलोक शर्मा ने भाजपा जिला कार्यालय पर व्यवस्था सम्बन्धी बैठक लेकर पार्टी पदाधिकारियो में स्वागत की व्यवस्थाओं का विभाजन किया।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विजय जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार में नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की 17 अगस्त को आशीर्वाद यात्रा शाजापुर आ रही है। यात्रा को भव्यता का रूप देने के लिए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं इस यात्रा के प्रभारी आलोक शर्मा ने बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियो की आवश्यक बैठक लेते हुए कहा कि श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया के केंद्रीय मंत्री बनने के बाद केंद्रीय नेतृत्व द्वारा क्षेत्र में आशीर्वाद यात्रा निकालने का निर्णय लिया है। यह यात्रा 17 अगस्त को देवास से शुरू होगी जो शाम 4 बजे शाजापुर पहुचेंगी। मालवा की भूमि का सिंधिया परिवार से गहरा नाता रहा है, इसके लिए इस भूमि पर श्रीमंत का भव्य स्वागत हो इसके लिए सभी कार्यकर्ता ऐसी तैयारी करे कि शाजापुर की जनता श्रीमंत का पलक पावड़े बिछाकर स्वागत करें। बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बाराम कराडा ने कहा कि भाजपा की सरकार में केंद्रीय मंत्री बनने के बाद श्रीमंत सिंधिया का शाजापुर में पहला आगमन है और शाजापुर की धरती पर उनका ऐतिहासिक स्वागत होना चाहिए। श्री कराडा ने बताया कि तय कार्यक्रम अनुसार श्रीमंत सिंधिया 17 अगस्त को देवास से शाजापुर आएंगे। जिनका जिले की सीमा मे प्रवेश करते ही स्वागत का दौर प्रारम्भ हो जाएगा। शाम 4 बजे वे शाजापुर पहुचेंगे, यहां वे माँ राजराजेश्वरी माता के दर्शन करेंगे। यहां वे पत्रकावार्ता को भी संबोधित करेंगे एव इसके बाद महाराणा प्रताप, डॉ भीमराव अंबेडकर एवं स्व. माधवराव सिंधिया की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करेंगे एव शहर भृमण करते हुए जिला भाजपा कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियो से मिलेंगे। बैठक में यात्रा के प्रदेश सह प्रभारी संतोष पारीक ने भी यात्रा सम्बन्धी जानकारी कार्यकर्ताओ को दी। बैठक में पूर्व विधायक एवं यात्रा प्रभारी अरुण भीमावद, पूर्व विधायक फूलसिंह मेवाड़ा, जिला महामंत्री विजय सिंह बैस, संतोष बराड़ा, जिला उपाध्यक्ष एवं यात्रा सह प्रभारी क्षितिज भट्ट, नगर मण्डल अध्यक्ष नवीन राठौर भी मंचासीन थे। बैठक का संचालन दिनेश शर्मा ने किया तथा आभार यात्रा प्रभारी अरुण भीमावद ने माना। इस अवसर पर जिले भर के पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

ज्वेलरी शॉप में घुसकर बदमाशों ने दिनदहाड़े पिता – पुत्री पर की फायरिंग, मचा हड़कंप     |     जबलपुर में भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत     |     प्रेमिका करती थी रेकी, गाड़ी चुराता था प्रेमी, बंटी – बबली से पूछताछ में हुए कई खुलासे     |     भाजपा विधायक ने अपनी ही सरकार पर खड़े किए सवाल, कहा – हम आरक्षित सीट के प्रतिनिधि हैं इसलिए कोई नहीं सुन रहा     |     जेठ ने अपनी ही दो बहुओं पर कुल्हाड़ी से किया हमला, एक की मौत दूसरी घायल     |     आर्मी का अपमान करने वाले मंत्री का पुतला बचाती नजर आई पुलिस ! कांग्रेस ने उठाए सवाल     |     25 साल सर्विस के बाद हटाया गया कर्मचारी कोर्ट के फैसले से फिर बहाल     |     हाथ, पैर , धड़ और सिर सब अलग… शव को 5 टुकड़ों में काटकर नाले में फेंका, जबलपुर में खौफनाक वारदात     |     बांके बिहारी के लिए अमेरिका से आया खास चढ़ावा… देखकर भक्त भी हो गए निहाल     |     गर्लफ्रेंड के पुराने मोबाइल में था एक नंबर, देखते ही बौखला गया अब्दुल… मिठाई खिलाई, फिर मार डाला     |