बुधवार 04 अगस्त 2021 को शहरी क्षेत्र देवास में कोविड_19_वैक्सीनेशन के 16 सत्र आयोजित होंगे,

बुधवार 04 अगस्त 2021 को शहरी क्षेत्र देवास में #कोविड_19_वैक्सीनेशन के 16 सत्र आयोजित होंगे, जिसमें 8000 लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। सभी सत्र में कोविशील्ड वैक्सीन के पहला और दूसरा डोज लगाये जाएंगे।

जिला मुख्यालय ,नगर निगम क्षेत्र देवास में कोविड-19 टीकाकरण सत्रों का आयोजन, कोविन पोर्टल पर ऑनलाईन प्री-स्लॉट बुकिंग के माध्यम से ही किया जाएगा।
—-
कोविन पोर्टल पर ऑनलाईन बुकिंग हेतु दिनांक 3 अगस्त 2021 को दोपहर 4.00 बजे से पोर्टल पर ऑनलाईन प्री-स्लॉट ओपन किये गये है।
—-
देवास जिले में कोविड-19 टीकाकरण सत्र कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला के निर्देशन में आयोजित किए जा रहे हैं। नगर निगम क्षेत्र देवास में नगर निगम आयुक्त श्री विशाल सिंह,एवं ग्रामीण क्षेत्र मे सीईओ जिला पंचायत श्री प्रकाशसिंह चौहान के मार्गदर्शन में टीकाकरण आयोजित किए जा रहे हैं।
मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एमपी शर्मा ने बताया कि देवास शहरी क्षेत्र मे 4 अगस्त 2021 को कोविड-19 टीकाकरण के 16 सत्र आयोजित होंगे। सभी सत्र में कोविशील्ड वैक्सीन के पहला और दूसरा डोज लगाये जाएंगे। शहरी क्षेत्र देवास में कोविड-19 वैक्सीनेशन के 16 सत्र साइट का नाम,आईटीआई कॉलेज, विकास नगर चोराहा, देवास,गीता भवन देवास,भंडारी अस्पताल देवास,शिशु विहार स्कूल, मिल रोड, चिम्नाबाई के सामने ,न्यू चिलरेन होम मोती बंगलो देवास,न्यू एरा स्कूल आवास नगर,शांति बाल निकेतन, तारानी कॉलोनी देवास,एस्कॉर्ट जूनियर कोलाज गंगा नगर देवास,हिमालय अकादमी, राधागंज देवास,सरकारी,स्कूल आलोट पयगा नयापुरा देवास वार्ड-नंबर 36,इस्लामिया क्रमिया स्कूल शुक्रवरिया हाट, देवास, मध्य विद्यालय क्रमांक 02 खारी बावड़ी देवास,सरस्वती विद्या मंदिर सम्राटपुरी बालगढ़,संजीवनी,क्लिनिक बालगढ़,ब्राइट स्टार स्कूल इंद्र नगर देवास,सरकारी स्कूल रसलपुर देवास, जिला मुख्यालय ,नगर निगम क्षेत्र देवास में कोविड-19 टीकाकरण सत्रों का आयोजन, कोविन पोर्टल पर ऑनलाईन प्री-स्लॉट बुकिंग के माध्यम से ही किया जाएगा। इन सत्रो हेतु कोविन पोर्टल पर ऑनलाईन बुकिंग हेतु दिनांक 3 अगस्त 2021 को दोपहर 4.00 बजे से पोर्टल पर ऑनलाईन प्री-स्लॉट ओपन किये गये है।
कोविशील्ड के प्रथम डोज के 84 दिन केेे पश्चात दूसरा डोज अवश्य लगवाएं, कोविड -19 टीकाकरण के अंतर्गत 18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति शासन की गाइडलाइन अनुसार अपना टीकाकरण करवा सकता है। चिंहित शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में टीकाकरण निःशुल्क किया जा रहा है। पात्र व्यक्ति आगामी टीकाकरण सत्र में अपना टीकाकरण अवश्य कराएं। कोविड-19 टीकाकरण की जानकारी के लिये स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, आगनवाडी कार्यकर्ता से सम्पर्क कर सकते है। वैक्सीनेशन संबंधी जानकारी के लिए कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्ट्रल स्थापित किया गया है जिसका नम्बर 07272-222202 पर सम्पर्क कर सकते है। कोविड-19 टीकाकरण प्रातः 9.00 से शाम 5.00 बजे तक किया जा रहा है।
Jansampark Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने गुरुग्राम में स्व. श्री झा के परिजनों को बंधाया ढाँढस     |     तीन संकुल प्राचार्यो की एक-एक वेतन वृद्धि तथा दो संकुल प्राचार्यों के प्रभार बदलने के दिए निर्देश रोकने के निर्देश     |     Dewas कलेक्टर श्री गुप्ता ने आरोपी वसीम कुरैशी पर की रासुका की कार्यवाही     |     Ujjain पुलिस ने किया सैंट पॉल स्कूल के सामने युवक की गला रेतकर हत्या करने वाले 03 आरोपियों को गिरफ्तार। 04 घंटो के भीतर किया घटना में शामिल तीनों आरोपियों को जिला देवास से राउंड अप, पुराने विवाद के चलते की गई थी हत्या     |     राजस्व प्रकरणों के निराकरण में प्रदेश में उज्जैन संभाग द्वितीय स्थान पर, राजस्व के प्रकरणों का निराकरण करने में यह कोशिश की जाये कि जिलों में जीरो टॉलरेंस रहे     |     उज्जैन में लगभग 1 लाख पौधे लगाये जायेंगे,वृहद पौधारोपण की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक आयोजित, हरियाली अमावस्या के अवसर पर वृहद स्तर पर पौधारोपण किया जायेगा     |     नीमच जिले की सभी ग्राम पंचायतों में एक दिन में रौपे गए 50 हजार से अधिक पौधे     |     कालापीपल पॉनखेड़ी जल शोधन संयंत्र पुनः प्रारंभ     |     ई-केवायसी एवं आधार अपडेशन के लिए शाजापुर जिले की बड़ी ग्राम पंचायतों में पुन: शिविर लगेंगे     |     राजस्व अधिकारी, नक्शा तरमीम के कार्य को प्राथमिकता दें- कलेक्टर सुश्री बाफना ने राजस्व महा अभियान के तहत लगाए गए शिविरों के निरीक्षण पर कहा,ग्रामीणों से की मुलाकात, पौधरोपण किया     |