शाजापुर कलेक्ट्रेट में किस दिन कोन अधिकारी आवेदन लेकर आने वाले लोगो की सुनेंगे समस्या, अधिकारीयो की कलेक्टर ने लगाई ड्यूटी

जनसामान्य की समस्या के निराकरण के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की नियुक्ति
—-
कलेक्टर कार्यालय शाजापुर में अधोहस्ताक्षरकर्ता से प्रतिदिन मिलने आने वाले आम नागरिकों से मुलाकात एवं उनकी समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के साथ किये जाने के उद्देश्य से कार्यालयीन दिवसों में प्रशासनिक अधिकारी नियत दिवस एवं समय पर कलेक्टर कार्यालय शाजापुर के विवेकांदन हॉल (जनसुनवाई कक्ष) में दोपहर 12.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक उपस्थित रहकर जनसामान्य की समस्या को सुनेंगे एवं उनसे प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार निराकरण करेंगे।

इस संबंध में कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आदेश जारी कर कार्यालयीन दिवसों में प्रशासिक अधिकारी की नियुक्ति की है, जिसके अनुसार सोमवार के लिए डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रियंका वर्मा, मंगवालर के लिए अनुविभागीय अधिकारी श्री अजीत श्रीवास्तव, बुधवार के लिए संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शैली कनाश, गुरूवार के लिए अपर कलेक्टर श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय एवं शुक्रवार के लिए जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती मिशा सिंह की नियुक्ति की गई है।

यह अधिकारीगण उपस्थित रहकर आमजनों से मुलाकत कर उनसे प्राप्त होने वाले आवेदनों का संबंधित विभाग से निराकरण करवाएंगे। जिला ई-गर्वर्नेंस मैनेजर एक कम्पयूटर ऑपरेटर (आउटसोर्स) की व्यवस्था करेंगे, जो कि प्राप्त होने वाले आवेदनों को उत्तरा पोर्टल एवं ई-मेल के माध्यम से संबंधित अधिकारी/कार्यालय को प्रेषित करेंगे। निराकरण प्राप्त होने के बाद उसको दर्ज कर अधोहस्ताक्षरकर्ता को अवगत करवायेंगे

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या     |     तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय     |     बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |     धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |