अवैध रूप से मादक पदार्थों का व्यापार करने वाला आरोपी बड़नगर पुलिस की गिरफ्त में

🟦 *आरोपी से अवैध रूप से लगभग 5 किलो 300 ग्राम मादक पदार्थ कीमती लगभग ₹50000 किया बरामद*।

पुलिस अधीक्षक उज्जैन *“श्री सत्येंद्र कुमार शुक्ल”* के निर्देशन पर जिले में कानुन व्यवस्था व शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु अति पुलिस अधीक्षक (ज़ोन 2) *श्री रविन्द्र वर्मा* तथा sdop *श्री अरविंद सिंह* के मार्गदर्शन में बडनगर पुलिस द्वारा अपराध व अपराधियों को शहर से साफ करने के अभियान के तहत अवैध रुप से गांजा तस्करी पर कार्यवाही की गई है ।

*घटना का विवरण*
दिनांक 20.7.21 को थाना बड़नगर पर मुखबिर सूचना मिली की एक व्यक्ति अपने मोटरसाइकिल से बदनावर तरफ से गांजा लेकर आता है और टेल टैक्स पर बेचकर चला जाता है सूचना की तस्दीक एवं कार्रवाई हेतु थाना बल मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर पहुंचा, जहां कुछ देर इंतजार करने के बाद एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर एक झोला टांगे आकर रुका जिसे घेराबंदी कर नाम पता पूछते उसने अपना नाम शांति लाल पिता भुरजी गुड़िया जाति भील उम्र 43 साल निवासी ग्राम रघुनाथपुरा थाना सरदारपुर जिला धार होना बताया तथा जिसके कब्जे में झोला चेक करते 5 किलो 300 ग्राम कीमती लगभग ₹50000 अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला जिससे मौके पर जप्त कर विधिवत कार्रवाई करते हुए अपराध क्रमांक 604/21 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

*जप्त माल*
अवैध गांजा लगभग 5 किलो 300 ग्राम कीमती लगभग ₹50000।

🟦 *सराहनीय भूमिका*
उप निरीक्षक जितेंद्र पाटीदार ,सउन नरेंद्र भूरिया, प्रधान आरक्षक 1275 मुकेश मीणा, आरक्षक 226 महेश मौर्य ,आरक्षक नितेश राय ,आरक्षक रोहित तिवारी ,आरक्षक गिरधारी, आरक्षक अशोक, सैनिक गोवर्धन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने गुरुग्राम में स्व. श्री झा के परिजनों को बंधाया ढाँढस     |     तीन संकुल प्राचार्यो की एक-एक वेतन वृद्धि तथा दो संकुल प्राचार्यों के प्रभार बदलने के दिए निर्देश रोकने के निर्देश     |     Dewas कलेक्टर श्री गुप्ता ने आरोपी वसीम कुरैशी पर की रासुका की कार्यवाही     |     Ujjain पुलिस ने किया सैंट पॉल स्कूल के सामने युवक की गला रेतकर हत्या करने वाले 03 आरोपियों को गिरफ्तार। 04 घंटो के भीतर किया घटना में शामिल तीनों आरोपियों को जिला देवास से राउंड अप, पुराने विवाद के चलते की गई थी हत्या     |     राजस्व प्रकरणों के निराकरण में प्रदेश में उज्जैन संभाग द्वितीय स्थान पर, राजस्व के प्रकरणों का निराकरण करने में यह कोशिश की जाये कि जिलों में जीरो टॉलरेंस रहे     |     उज्जैन में लगभग 1 लाख पौधे लगाये जायेंगे,वृहद पौधारोपण की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक आयोजित, हरियाली अमावस्या के अवसर पर वृहद स्तर पर पौधारोपण किया जायेगा     |     नीमच जिले की सभी ग्राम पंचायतों में एक दिन में रौपे गए 50 हजार से अधिक पौधे     |     कालापीपल पॉनखेड़ी जल शोधन संयंत्र पुनः प्रारंभ     |     ई-केवायसी एवं आधार अपडेशन के लिए शाजापुर जिले की बड़ी ग्राम पंचायतों में पुन: शिविर लगेंगे     |     राजस्व अधिकारी, नक्शा तरमीम के कार्य को प्राथमिकता दें- कलेक्टर सुश्री बाफना ने राजस्व महा अभियान के तहत लगाए गए शिविरों के निरीक्षण पर कहा,ग्रामीणों से की मुलाकात, पौधरोपण किया     |