मुख्यमंत्री श्री चौहान की केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात

प्रदेश में आठ नई विमान सेवाएँ शुरू करने पर धन्यवाद ज्ञापित किया
———
उड़ान योजना के अंतर्गत अन्य पर्यटन स्थलों को जोड़ने की माँग
—————-

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से राजीव गांधी भवन स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात कर केन्द्रीय मंत्री बनने पर शुभकामनाएँ और बधाई दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया को प्रदेश में 8 नई विमान सेवाएँ ग्वालियर-मुम्बई-ग्वालियर, ग्वालियर-पुणे-ग्वालियर, जबलपुर-सूरत-जबलपुर, अहमदाबाद-ग्वालियर-अहमदाबाद शुरू करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि 16 जुलाई से इन उड़ानों के शुरू हो जाने से प्रदेश के विकास को नई गति को मिलेगी। लोगों को रोजगार मिलेगा, साथ ही पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भोपाल एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने का प्रस्ताव केन्द्रीय मंत्री को दिया और भोपाल एयरपोर्ट को हब के रूप में विकसित किये जाने की माँग की। इसके अलावा ग्वालियर में नये एयरपोर्ट बनाने की स्वीकृति दिये जाने की भी माँग की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इंदौर, भोपाल और जबलपुर एयरपोर्ट का विस्तारीकरण, इंदौर में इंटरनेशनल फ्लाइट्स के फेरे बढ़ाने और सिंगापुर एवं खाड़ी देशों के लिए इंदौर से अंतर्राष्ट्रीय विमान सेवा शुरू करने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने केन्द्र सरकार की उड़ान योजना के अंतर्गत रीवा, खजुराहो, दतिया, ग्वालियर, भोपाल, जबलपुर में नई उड़ानों को बढ़ावा देने और एयर कनेक्टिविटी की माँग भी की।

केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा दिये गये प्रस्तावों पर केन्द्र द्वारा हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |