बारहवीं का परीक्षा परिणाम दसवीं कक्षा के आधार पर तय किया जाएगा – राज्य मंत्री श्री परमार

स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री श्री इंदर सिंह परमार ने बताया कि कक्षा 12वीं की नियमित और स्वाध्यायी छात्रों का परीक्षा परिणाम कक्षा दसवीं के सर्वश्रेष्ठ 5 विषय के विषयवार अंकों के अधिभार के आधार पर तैयार किया जायेगा। सत्र 2020-21 में नियमित और स्वाध्यायी परीक्षा के सभी छात्रों को उत्तीर्ण किया जायेगा। कक्षा 10वीं के विषयों के आधार पर परीक्षा परिणाम तैयार करने की विस्तृत कार्य योजना पृथक से जारी की जायेगी।

श्री परमार ने कहा कि प्रदेश में कोविड-19 की वर्तमान परिस्थितियों और विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में यह निर्णय लिया गया है। श्री परमार ने बताया कि निर्धारित मापदण्ड के आधार पर तैयार किए गए परीक्षा परिणाम से यदि कोई छात्र अपने प्राप्तांक से असन्तुष्ट रहता है तो कोविङ-19 के संकटकाल की समाप्ति के बाद राज्य शासन द्वारा आयोजित परीक्षा में भाग ले सकेगा।

उल्लेखनीय है कि कोविड- 19 संक्रमण की गंभीरता एवं विषम परिस्थितियां बने रहने के कारण प्रदेश में हायर सेकेण्डरी और हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक परीक्षा वर्ष 2021 माध्यमिक शिक्षा मण्डल के द्वारा 2 जून 2021 को जारी आदेश से निरस्त की गई है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |