Video-टोल पर कर्मचारी से मारपीट,सीसीटीवी केद हुई पुरी घटना,पुलिस में किया प्रकरण दर्ज

देखें वीडियो 👇👇

देवास,इंदौर-भोपाल हाईवे पर भोरासा के पास स्तिथ टोल पर आए दिन वाहन चालकों और टोल कर्मचारियों के बीच विवाद की स्थिति बनती है और मामला मारपीट तक पहुंच जाता है। एक बार फिर टोल पर कार चालक का टोल के कर्मचारी से विवाद हो गया। विवाद के दौरान मारपीट भी हुई। विवाद का घटनाक्रम टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला पुलिस के पास भी पहुंचा। पुलिस ने टोल कर्मचारी की रिपोर्ट पर कार चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।दरअसल इंदौर-भोपाल हाईवे पर भोरासा के पास स्थित टोल पर रविवार रात करीब 8.30 एक लाल रंग की कार देवास की ओर से आई। कार चालक ने टोल पर लगे बेरिकेड्स गिरा दिए।टोल पर मौजूद कर्मचारी केसरसिंह पिता दूल्हेसिंह ने कार चालक को समझाइश देने की कोशिश की तो कार चालक नाराज होते हुए कार से उतरा और कर्मचारी केसर सिंह के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करना शुरू कर दिया। कार के चालक का नाम विजय सिंह राजपूत बताया जा रहा है। साथ ही कर्मचारी केसर सिंह को धमकी दी कि आगे से मेरी कार को रोकना मत,कार को पहचान ले। यह पूरा घटनाक्रम टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जिसमें लाल रंग की कार का चालक कर्मचारी को थप्पड़ मारते हुए दिख रहा है। भोरासा थाना पुलिस ने केसरसिंह की रिपोर्ट पर मारपीट सहित अन्य धाराओं में अपराध दर्ज किया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |