दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं योग – श्री कराड़ा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा द्वारा जिले भर में किया गया योगाभ्यास

शाजापुर / व्यक्ति के जीवन में पहला सुख है निरोगी काया और शरीर को बीमारी मुक्त रखना है तो योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाना पडेगा। योग से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य भी ठीक रहता है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की पहल से आज पूरी दुनिया ने योग को स्वीकार किया है।
यह बात भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अंबाराम कराडा ने बेरछा के हायर सैकेंडरी मैदान पर बेरछा मंडल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में मुख्य अर्तििथ के रूप में बोल रहें थे। श्री कराडा ने आगे कहा कि योग हमारी हजारों वर्ष पुरानी विधा है, जिसके वर्तमान में भी सकारात्मक परिणाम हम देख रहें है। हभी सभी को विदित है कि नित योगाभ्यास करने वाले कोरोना महामारी से भी जीत कर आए है, इसलिए आने वाले समय को देखते हुए अब हर व्यक्ति को योग करना जरूरी हो गया है, इसके लिए योग को अब प्रतिदिन का हिस्सा बनाएं। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विजय जोषी ने जानकारी देते हुए बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा द्वारा जिले के प्रत्येक मंडल में योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें प्रत्येक मंडल में दो-दो स्थानों पर योग षिक्षक के साथ कोविड गाईडलाईन का पालन करते हुए योगाभ्यास कराया गया। जिसमें 15 मंडलों में 31 स्थानों पर यह योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिले के प्रत्येक मंडल पर आयोजित किए गए योगाभ्यास कार्यक्रम में पार्टी के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर योगाभ्यास किया।
ष्षाजापुर नगर मंडल में तीन स्थानों पर हुआ योगाभ्यास
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर परष्षाजापुर नगर मंडल में तीन स्थानों पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें पहला सरस्वती षिषु मंदिर आदर्ष कालोनी, दूसरा भाजपा जिला कार्यालय एवं षरद नगर षिषु मंदिर में महिला कार्यकर्ताओं के लिए विषेष व्यवस्था कर योगाभ्यास कराने की व्ययवस्था की गई थी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CM मोहन ने भोपालवासियों को दी बड़ी सौगात, करोड़ों की लागत से बने सबसे बड़े फ्लाईओवर का किया उद्घाटन     |     डॉ भीमराव अंबेडकर के नाम होगा भोपाल का सबसे बड़ा फ्लाईओवर, CM मोहन ने किया ऐलान     |     अशोकनगर में जमीन के विवाद में चली तलवार, युवक की तीन उंगलियां कटी     |     उज्जैन में एक्टिव हुआ ‘बंटी-बबली गैंग’, एक मिनट में दिया चोरी की वारदात को अंजाम     |     महाकाल की भस्म आरती में मोबाइल पर लगा बैन, जानिए मंदिर प्रशासन ने क्यों लिया यह फैसला     |     खरगोन में जिनिंग के मुनीम से 15 लाख की लूट, बाइक सवार बदमाशों ने सिर पर मारा डंडा और छीन ले गए रुपए     |     गणतंत्र दिवस की परेड में मध्य प्रदेश की झांकी में दिखेगी ‘प्रोजेक्ट चीता’ की झलक     |     उमरिया में लकड़ी बीनने गया था व्यक्ति,अचानक आ गया बाघ, फिर जो हुआ..     |     23 हजार के नकली नोट के साथ एक गिरफ्तार, राजस्थान से जुड़ा है कनेक्शन     |     इंदौर के रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, घर की दूसरी मंजिल पर चढ़ा, लोगों ने भागकर बचाई जान     |