टीकाकरण हेतु शाजापुर जिले में 35 जोनल अधिकारी नियुक्त

शाजापुर
कोरोना वायरस कोविड-19 से बचाव एवं रोकथाम के लिए प्रदेश में विश्व योग दिवस 21 जून 2021 से शुरू हो रहे कोविड-19 वैक्सीनेशन के महाअभियान सफल क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने वैक्सीनेशन साईटस के पर्यवेक्षण के लिए 36 जोनल अधिकारी बनाए है। ये जोनल अधिकारी वैक्सीनेशन केन्द्र पर समुचित साफ सफाई, पेयजल व्यवस्था, स्वल्पाहार, टेण्ट, माईक आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही प्रतिघण्टे टीकाकरण की रिपोर्ट कन्ट्रोल रूम को देंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 जून से 30 जून तक के लिए खनिज अधिकारी श्री आरएस उइके को रंथभंवर, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग श्री रविन्द्र वर्मा को लाहोरी, पीएचई श्री व्हीएस चौहान को अभयपुर, जिला सैनानी होमगार्ड को देवलाबिहार, आरटीओ श्री एपी श्रीवास्तव को हीरपुरटेका, डीपीसी श्री राजेन्द्र शिप्रे को चौसला कुलमी, सहायक संचालक मत्स्य श्री सीके बीसे को निछमा, जिला आबकारी अधिकारी सुश्री मंदाकनी दीक्षित को शाजापुर, महाप्रबंधक ग्रामीण सड़क परियोजना श्री हेमंत शिवहरे को मक्सी, जिला संयोजक श्रीमती निशा मेहरा को बेरछा, कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बालविकास श्रीमती सुषमा भदोरिया को शाजापुर, जिला उद्योग केन्द्र श्री मेघा सुमन को सुन्दरसी, आपूति अधिकारी श्री एचआर सुमन को मंगलाज, किलोदा, खोरिया ऐमा, केवड़ाखेड़ी एवं मोदीपुर, रोजगार अधिकरी श्री जितेन्द्र सिंह निगवाल को कमरदीपुर, बरनावद, चौमा, बाड़ीगांव, गोदना एवं बुडलाय, जिला शिक्षा अधिकारी श्री उपेन्द्र उदय भिड़े को गोदना, गाडराखेड़ी, बरनावद, पलसावद, मंगलाज, सलसलाई, बोलाई, भू-अभिलेख प्रभारी अधीक्षक श्री अखिलेश मालवीय को बुड़लाय, कुमारियाखास, धतुरिया, बेदारनगर, मो.बड़ोदिया एवं खोरिया ऐमा, उपायुक्त सहकारी संस्थाए श्री मनोज कुमार गुप्ता को पोचानेर, मोहम्मदपुर मछनई, उपसंचालक कृषि श्री आरपीएस नायक को गुलाना, श्रम पदाधिकारी श्री आरसी रजक को तिलावद मैना एवं खरदोनकला, उप संचालक पशु चिकित्सा डॉ. एके बरेठिया को मोहना एवं दुपाड़ा, जिला योजना अधिकारी श्री संतोष पटेल को बेरछादातार एवं भैसायागढ़ा, जिला आयुष अधिकारी श्री दाताराम जयंत को अरनियाकलां एवं गणेशपुरा, जिला पंजीयक श्री कोविन्द स्वामी को बापचा, सीसीबी सीईओ श्री केके रायकवार कनाड़िया एवं पासीसर, सहायक यंत्री नगरपालिका शुजालपुर श्री राहुल जाखड़ को कालापीपल, परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास श्री ललित श्रीवास्तव को खोखराकला, एसडीओ जल संसाधन श्री वीएस जादोन को मो.पवाड़िया, मोहम्मदपुरखेड़ा एवं किसानी, अनुविभागीय अधिकारी लोनिवि श्री केके पारासर को अवंतिपुर बड़ोदिया, रिछोदा एवं जेठड़ा, परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास सुश्री नेहा चौहान को मितेरा, उगाह एवं बटवाड़ी, परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास श्री पंकज दवे को पेवची, पटलावदा एवं मेहरखेड़ी, परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास श्रीमती रीना सोलंकी को हन्नुखेड़ी एवं भीलखेड़ी, परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास श्री दिनेश मिश्रा को पोलायकला, नायब तहसीलदार श्री मुकेश सांवले को अकोदिया, नायब तहसीलदार श्री संदीप इवने एवं पंकज पवैया को क्रमश: शाजापुर एवं शुजालपुर की मोबाईल युनिट के लिए जोनल अधिकारी बनाया गया है।
#

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |