मुख्यमंत्री श्री Shivraj Singh Chouhan ने COVID19 MPVaccinationMahaAbhiyan के संबंध में प्रदेश की जनता को संबोधितबकिया

मुख्यमंत्री श्री Shivraj Singh Chouhan ने #COVID19 #MPVaccinationMahaAbhiyan के संबंध में प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग से हम मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण को नियंत्रित कर पाए, लेकिन अभी यह वायरस गया नहीं है अभी ये हमारे बीच ही है। रेमडेसिवर दवाईयां व्यवस्थाएं बनाने में दिन और रात एक किया। आज आप सबके सहयोग से हम नियंत्रण की स्थिति में है। इंदौर और भोपाल में संक्रमण नियंत्रण की स्थिति में है।

वायरस अभी है। इसलिए मैं आप सब की जानकारी में लाना चाहता हूं, आप सबका सहयोग चाहता हूं। सब तीसरी लहर की बात रहे हैं, लेकिन हम बार-बार लॉकडाउन नहीं कर सकते। व्यापार को बहुत नुकसान होता है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कोविड के संक्रमण को हम नियंत्रण करें। ये अकेली सरकार नहीं कर सकती, आपका सहयोग चाहता हूं। आपकी बात का असर हैजो रणनीति बनाई है उसमें आपको भागीदार बनाना चाहता हूं आपको सहयोग चाहता हूं।

टेस्ट होंगे, कोई भी पॉजिटिव निकला तो तुरंत पता चल जाएगा। जिनके संपर्क में आया उन सबकी कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग करेंगे। इससे ये होगा कि संक्रमण फैल नहीं पाएगा। किल कोरोना अभियान चलाते रहेंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वैक्सीनेशन का काम सचमुच में बहुत महत्वपूर्ण है। वैज्ञानिक कहते हैं कि वैक्सीन सुरक्षा चक्र प्रदान करता हैं। वैक्सीन लगने के बाद या तो कोरोना होगा ही नहीं या होगा तो ज्यादा नुकसान नहीं होगा।

प्रधानमंत्री जी का आभार प्रकट करता हूं। 21 तारीख से वैक्सीन का अभियान शुरू कर दें। ये अभियान साधारण नहीं है ये लोगों को कोरोना से सुरक्षा प्रदान करने का अभियान है। इससे समाज को जुड़ना पड़ेगा

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि समाज के प्रमुख लोग समाज को दिशा दिखाने का कार्य करते हैं। धर्मगुरु, चिंतक, लेखक, साहित्यकार, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि यदि वैक्सीनेशन के प्रति जागरुकता फैलाएं, तो समाज जागृत होगा

अक्टूबर तक हम ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगा लेंगे। हम अपनों को नहीं खो सकते, लेकिन उसके अनुकूल व्यवस्थाएं बनानी होंगी। वैक्सीन लगाना होगी। 21 तारीख को अभियान प्रारंभ होगा। इसी दिन 10 लाख लोगों को वैक्सीन लग जाए।

इसे उत्सव के रुप में करें। ये जिंदगी बचाने का अभियान है। आप अपने आप को प्रेरक के रुप में प्रस्तुत करें। आप सभी प्रमुख हस्तियां प्रेरक के रूप में अपने आप को प्रस्तुत करें।

आप अपने साथियों को भी प्रेरित करें। 7 हजार केंद्रों पर 7 हजार प्रेरक चाहिए। सेंटर पर आप एक शपथ दिलवाएंगे कि मैं स्वयं भी वैक्सीन लगवाउंगा और दूसरों को भी वैक्सीन लगवाने प्रेरित करुंगा। आनंद का वातावरण बनाए।

एक सावधानी जरुर रखना है कि वैक्सीन का डोज बेकार ना जाए। ये जिंदगी का डोज है। पूरी तरह से वैक्सीनेटेड गांव की रैंकिंग करेंगे। वैक्सीन लगवाने में एक प्रतिस्पर्धा खड़ी हो जाए। हम कोशिश करें कि ज्यादा से ज्यादा जनसंख्या का टीकाकरण कर जनता को सुरक्षित करें। आप अपने-अपने ढंग से प्रचार-प्रसार का अभियान चलाएं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |