मास्क पहनने वालों पर की पुष्प वर्षा

शाजापुर, 24 मई. मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की मुहिम के तहत सोमवार को कोरोना वालेंटियर ने शाजापुर में जिला समन्वयक वरुण आचार्य व ब्लॉक समन्वयक बसंत रावत के नेतृत्व में ट्रैफिक प्वाइंट पर रोको टोको अभियान चलाया.
कोरोना वालेंटियर ने राहगीरों को मास्क बांटे व जिन लोगों ने मास्क पहन रखे थे, उनका पुष्प वर्षा कर स्वागत किया. साथ ही लोगों को बेवजह घर से नहीं निकलने की समझाइश दी गई. वहीं मास्क नाक के ऊपर तक लगाने, बिना मास्क के घर से नहीं निकलने, बार-बार मास्क को हाथ से न छूने, मास्क को हाथ छूने से पहले हाथ सेनेटाइज करने, हाथो को बार-बार साबुन से धोने की सलाह दी गई. अभियान के तहत वाहन सवारों को भी 2 गज की दूरी का पालन करने की समझाईश दी गई. साथ ही 18 से 44 वर्ष की आयु वालों को वैक्सीनेशन के लिए जागरुक किया. मास्क वितरण एवं रोको टोको अभियान में इंदर मकवाना, राकेश मेवाड़ा, जितेंद्र मेवाड़ा, अंकित चोरडिय़ा, शिवराज सिंह चंदेल, नवीन वर्मा, सचिव, जिला नवांकुर संस्था कंचन वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसायटी शाजापुर द्वारा सहयोग प्रदान किया गया. बता दें कोरोनो वोलेंटियर इंदर मकवाना और दिलीप चौधरी द्वारा वैक्सीनेशन सेंटर पर भी सेवा प्रदान की जा रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |