भ्रांतियों को दूर कर लोगों को कोरोना वैक्सीन का महत्व बताएं- कलेक्टर श्री जैन, टीकाकरण केन्द्रों का निरीक्षण

शाजापुर
45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण का प्रतिशत कम होने के कारण कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज ग्राम पंचायत कांजा, सुनेरा तथा मो. बड़ोदिया के टीकाकरण केन्द्रों का निरीक्षण किया। यहां उपस्थित ग्राम पंचायत सचिव, कोटवार एवं पटवारियों को कलेक्टर ने निर्देश दिये कि वे 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। यदि उनके मन में कोई भ्रांति हो तो उसे दूर करें। ग्राम के प्रतिष्ठित लोगों जिनका टीकाकरण हो चुका है, को ले जाकर टीकाकरण नहीं कराने वालों को प्रेरित कराएं।

इन टीकाकरण केन्द्रों पर उपस्थित लोगों ने बताया कि ग्राम में टीके के प्रति विभिन्न प्रकार की भ्रांतियां हैं। कलेक्टर ने उपस्थित ग्राम के प्रतिष्ठित लोगों से कहा कि कोरोना का वैक्सीन पूर्णत: सुरक्षित एवं प्रमाणित है। इसके लगाने से किसी प्रकार के दुष्परिणाम नहीं मिले हैं। अत: सभी लोग भ्रम दूर करें, किसी के बहकावे में न आएं और टीका अवश्य लगवाएं। यदि किसी को टीका लगाने के उपरांत कुछ भी परेशानी आती है तो वे तत्काल जिला चिकित्सालय में अपना उपचार कराएं। इसी तरह मो. बड़ोदिया में कलेक्टर ने जनपद पंचायत सीईओ श्रीमती विष्णुकांता गुप्ता को निर्देश दिये कि वे ग्राम पंचायतों के माध्यम से लोगों को वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में टीका लगाने से शेष बचे कुछ ही लोग हों ऐसी ग्राम पंचायतों में बचे हुए लोगों का टीकाकरण प्राथमिकता से करवाकर शतप्रतिशत टीकाकरण पूर्ण करने वाली ग्राम पंचायत बनाएं। मो. बड़ोदिया बीएमओ डॉ. अजय सोंती से कलेक्टर ने अस्पताल में आने वाले मरीजों के उपचार एवं टीकाकरण की स्थिति की जानकारी ली। कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के वार्ड का भ्रमण कर यहां भती्र मरीजों से चर्चा भी की। साथ ही मरीजों के परिजनों से भी कहा कि वे टीका लगवाएं और ग्रामों में अन्य लोगों को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें। यहां उपस्थित सरपंच श्री जगदीश पाटीदार से भी कलेक्टर ने कहा कि अपनी ग्राम पंचायत के 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें।
ग्राम कांजा एवं सुनेरा में तहसीलदार श्री राजाराम करजरे, मो. बड़ोदिया में तहसीलदार श्री आकाश शर्मा एवं श्री पारस वैश भी मौजूद थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

शांति और सौहार्द के साथ मक्सी में संपन्न हुआ होली पर्व, सादगी से अदा हुई जुमे की नमाज पुलिस रही मुस्तेद     |     कोल्पिंग स्कूल सर्वश्रेष्ठ परिणाम की ओर अग्रसर, स्कूल की छात्रा का नोसेना     |     3 दिन में बच सके तो बच, मंत्री विजय शाह को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया     |     टीकमगढ़ में ऑयल मिल में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     अपनी ही पार्टी नेताओं से परेशान दिखे दिग्विजय सिंह, दे डाली नसीहत     |     छतरपुर में सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत, होली के लिए बागेश्वर धाम जा रहा था परिवार     |     दोस्त के नाम छोड़ा एक लेटर… फिर लगा लिया मौत को गले, B.Tech के छात्र के सुसाइड केस से मची सनसनी     |     वो ईसाई लड़की, जिसके प्यार में दीवाना हो गया था औरंगजेब… क्यों अधूरी रह गई थे ये लव स्टोरी?     |     34000 सैलरी, हर महीने 4.44 लाख रुपये खाते में ट्रांसफर… 7 करोड़ का गबन करने वाला क्लर्क 16 दिन से गायब, अब मिला सुसाइड नोट     |     महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग… धधकते अंगारों से गुजरे गांव के 1000 लोग, होली पर 150 सालों से निभाई जा रही अनोखी परंपरा     |