रेमेडीशिविर इंजेक्शन के कालाबाजारी के मामले में कमिश्नर राजीव शर्मा ने की कड़ी कार्यवाही

▪️मेडिकल काॅलेज शहडोल के 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त

▪️डीन मेडिकल काॅलेज ने 3 कर्मचारियों की सेवा समाप्त करने के जारी किए आदेश

कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा के निर्देश पर मेडिकल काॅलेज शहडोल में रेमेेडीशिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी में संलिप्त मेडिकल काॅलेज के 3 कर्मचारियों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं। कमिश्नर शहडोल संभाग के निर्देश पर मेडिकल काॅलेज शहडोल के डीन डाॅ0 मिलिन्द शिरालकर ने तदाशय के आदेश आज कर दिए गए है। डीन मेडिकल काॅलेज द्वारा जारी आदेश में शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय शहडोल के कोविड वार्ड में पदस्थ लैब ट्रेक्नीशियन एनएचएम के अंतर्गत कार्यरत श्री उज्जवल द्विवेदी, स्टाफ नर्स एनएचएम के अंतर्गत कार्यरत सुश्री सुषमा साहू, लैब आटेन्डेंट श्री दीपक गुप्ता आउटसोर्स (यूडीएस) में कार्यरत कर्मचारियों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं। मेडिकल काॅलेज के डीन ने अपने आदेश में कहा है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से कार्यशील होगा।

गौरतलब है कि मेडिकल काॅलेज शहडोल के कोविड वार्ड में उक्त कर्मचारियों को रेमेडीशिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी में संलिप्त पाया गया था। कमिश्नर शहडोल संभाग ने बताया कि कोविड केयर वार्ड में कार्यरत स्टाफ नर्स के नर्सिंग की डिग्री के पंजीयन को निरस्त करने और ब्लैक लिस्टेड करने के लिए मध्यप्रदेश नर्सिंग कौसिल को पत्र लिया जाएगा। इसी प्रकार लैब ट्रैक्निशियन और लैब अटैण्डेंट के पंजीयन को निरस्त करने के लिए मध्यप्रदेश पैरामेडिकल कौंसिल को भी पत्र लिखा जाएगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |