शाजापुर – कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराने के लिए नाका चेकिंग पाईंट बनाए

शाजापुर 09 मई 2021/ कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण की रोकथाम के लिए 17 मई तक जिले के नगरीय क्षेत्रों एवं बड़े ग्रामीण कस्बों में कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है। इसका सख्ती से पालन कराए जाने के लिए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री दिनेश जैन ने नाका चेकिंग पाईंट बनाकर दो शिफ्टों में कार्यपालिक दंडाधिकारियों को प्रभारी बनाते हुए इसमें पुलिस बल, राजस्व तथा वन विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटि लगाई है। नाका चेकिंग पाईंट प्रथम शिफ्ट में प्रात: 6.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक तथा द्वितीय शिफ्ट दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक कार्य करेगी।

कलेक्टर एवं दण्डाधिकारी श्री जैन ने नाका चैकिंग पाइंट में लगाए गए दल को निर्देश दिए है कि वे कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराये। अनावश्यक रूप से निकलने वाले व्यक्तियों को बेरिकट्स (नाकाबंदी) कर रोके और पुछताछ करने तथा उचित कारण के बिना प्रवेश नहीं करने दे। अनावश्यक घूम रहें व्यक्तियों के विरूद्ध चालानी एवं अस्थाई जेल भेजने की कार्यवाही करें। आवश्यक प्रतीत होने पर भारतीय दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 188 के तहत कार्यवाही भी करें। कोरोना कर्फ्यू से छुट के समय के बाद अन्य समय पर दुकाने खुली रख्ने एवं फल सब्जी आदि की फेरी लगाने वालों पर नियंत्रण करें।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |