कोरोना कर्फ्यू के दौरान बिना वजह घूमने वाले 46 व्यक्तियों को भेजा गया अस्थायी जेल

शाजापुर
—–
कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकरणों को देखते हुए लोगों को कोरोना से बचाने के लिए शाजापुर नगर में कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है। कोरोना कर्फ्यू के दौरान बिना वजह घूमने वाले 46 व्यक्तियों को आज जिला मुख्यालय पर बनायी गयी अस्थायी जेल में भेजा गया। अनुविभागीय दंडाधिकारी श्री एसएल सोलंकी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सुश्री दीपा डोडवे, तहसीलदार श्री राजाराम करजरे सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के संयुक्त दल द्वारा बिना वजह घूमने वालों के खिलाफ अस्थायी जेल भेजने की कार्यवाही की गई।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री दिनेश जैन ने कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए तथा लोक जीवन सुरक्षा हेतु शाजापुर नगरपालिका सीमा क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने की दृष्टि से कारागार अधिनियम 1894 की धारा 03 तथा सहपठित दण्ड प्रकिया संहिता 1973 की धारा 417 के तहत लालघाटी स्थित डाईट परिसर को आगामी आदेश तक अस्थाई कारागार घोषित किया गया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CM मोहन ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा – संविधान का जितना मखौल कांग्रेस ने उड़ाया उतना किसी ने नहीं..     |     CM मोहन ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा – संविधान का जितना मखौल कांग्रेस ने उड़ाया उतना किसी ने नहीं..     |     पन्ना में झोपड़ी में लगी आग, दो मासूम भाइयों की जिंदा जलकर मौत, मंजर देख कांप उठेगी रूह     |     अशोकनगर में 55 फीट गहरे कुएं में गिरी महिला, रेस्क्यू कर निकाला गया बाहर     |     गुटखा, पान खाकर सड़क पर थूकने वालों की खैर नहीं! निगम ने 20 से अधिक लोगों से वसूला स्पॉट फाइन     |     जमीन को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, पुलिस की मौजूदगी में चले लाठी डंडे     |     इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 1 लाख रुपए की प्रतिबंधित सिरप के साथ दो गिरफ्तार     |     सिवनी में सेड़ नदी पुल के नीचे मिला अज्ञात युवक का शव, फैली सनसनी     |     सिवनी में सेड़ नदी पुल के नीचे मिला अज्ञात युवक का शव, फैली सनसनी     |     भाभी के प्यार में पागल भाई ने बड़े भाई की कर दी हत्या, दो बेटियों की मां को लेकर हुआ फरार     |