गांव को कोरोना संक्रमण से बचानें हेतु ग्रामीणों ने गांव की सीमा की सील ग्रामीण कर रहे जनता कर्फ्यू का पालन

आगर मालवा 4 मई 2021 /मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा ग्रामीणों से जनता कर्फ्यू लगाने के आव्हान पर ग्रामीण अपने अपने ग्रामीण जनो को बचाने के लिए जनता कर्फ्यू लगाया है। जिले में ग्रामीणों ने अपने अपने गांव की सीमा को सील करते हुए जनता कर्फ्यू का पालन कर रहे है,और बकायदा गांव से बाहर एवं बाहर से अंदर आने वाले व्यक्तियों की रजिस्टर में एन्ट्री की जा रही है।
जिले के राजस्थान बार्डर से लगे गाँवो में ग्रामीणों द्वारा सतर्कता बरती जा रही है। जिले के ग्राम पंचायत खेरिया में राजस्थान में जाने वाले रास्तो को ग्रामीणों द्वारा सील किया गया। ग्राम सुदवास में ग्रामीणों द्वारा जनता कर्फ्यू लगाया गया है, जहां ग्रामीण स्वयं को कोरोना संक्रमण से बचाते हुए दूसरों को भी इस महामारी से बचने के लिए आम जन को लोगों को घरो में ही रहने, बार बार हाथों को सेनेटाईज करने, बेवजह घर से नही निकलने, दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी का सदेश दे रहे है। ग्राम सुदवास में तथा ग्राम बरगडी से ढोढर बनोटी में ग्रामीणों द्वारा ग्रामों की सीमा सील करनें के बाद शासन एवं प्रशासन द्वारा कोरोना वायरस को लेकर जारी गाईड लाईन का पालन करते हुए यह कार्य किया जा रहा है, जनपद सीईओ श्री जितेंद्र सिंह सेंगर ने उक्त जानकारी देते हुए बताया की जिले में ग्रामीणों की सतर्कता और सावधानी से ही निश्चित रूप से कोरोना वायरस का फैलाव रोका जा सकता है ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |