शाजापुर में नवीन टीकाकरण केन्द्रों का निरीक्षण

—-
कोविड-19 के लिए चल रहे वैक्सीनेशन में तेजी लाने के लिए कलेक्टर श्री दिनेश जैन द्वारा शाजापुर शहर में तीन और नए टीकाकरण केन्द्र बनाए गए है। जिसके अनुसार शाजापुर नगरीय क्षेत्र में कम्यूनिटी हॉल नगरपालिका महूपुरा, पुराना अस्पताल (महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उमावि) शाजापुर तथा ज्योति नगर हायरसेंकेंडरी स्कूल में कोविड-19 के टीकाकरण के लिए नवीन केन्द्र बनाए गए हैं। इन टीकाकरण केन्द्रों का निरीक्षण आज कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने किया। इस दौरान सीएमएचओ डॉ. आर. निदारिया, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. दीपक पिप्पल, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती सुषमा भदोरिया, जिला संयोजक श्रीमती निशा मेहरा, सीएमओ श्री भूपेन्द्र दीक्षित भी मौजूद थे।

कलेक्टर ने यहा टीका लगवाने के लिए उपस्थित हुए लोगों से अनुरोध किया कि वे अपने मोहल्ले में जाकर अधिक से अधिक लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें। साथ ही वैक्सीनेशन करने वालों से भी कलेक्टर ने कहा कि 10 व्यक्ति इकट्ठे होने पर ही टीका लगाए ताकि वैक्सीन खराब न हो। साथ ही उपस्थित जनप्रतिनिधियों से कहा कि वे भी अपने-अपने क्षेत्रों के पात्र व्यक्तियों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें। टीकाकरण केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान ही कलेक्टर ने आस-पास की बस्तीयों में भी भ्रमण कर लोगों को टीका लगाने के लिए प्रेरित किया।
#ShajapurFightsCorona

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |