देवास 5 अप्रैल सोमवार को 45 साल से अधिक आयु वाले 4 हजार 601 व्यक्तियों ने लगवाया कोरोना से सुरक्षा का टीका

देवास
जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा ,अपना ओर अपने परिवार का बचाव करे, कोविड19 का टीका अवश्य लगावें।
—————–
कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला ने नागरिकों से की अपील 45 साल से अधिक आयु वाले सभी व्यक्ति निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर टीकाकरण अवश्य कराये।
———–
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम पी शर्मा ने बताया कि कोविड -19 टीकाकरण के अंतर्गत 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों का 01 अप्रैल से टीकाकरण प्रारंभ हो गया है। अब 45 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति टीकाकरण करवा सकता है। शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में टीकाकरण निःशुल्क किया जा रहा है। जबकि निजी स्वास्थ्य संस्थाओं में 250 रूपए में यह वैक्सीन लगवाई जा सकती है।
दिनांक 5 अप्रैल 2021 सोमवार को 26 स्वास्थ्य संस्था में 4601 व्यक्तियों ने लगवाया कोरोना का टीका ।
कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला द्वारा अपील की गई है कि ऐसे सभी व्यक्ति जो 45 वर्ष की आयु सीमा पूरी कर चुके हैं वे ऑनलाईन पंजीयन करवाकर अथवा नजदीकी संस्था में जाकर टीका लगवा सकते हैं। टीकाकरण के लिए selfregistration.cowin.gov.in पर घर बैठे ही ऑनलाईन पंजीयन करवा सकते हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |