माह के प्रथम दिवस वंदे मातरम एवं जन-गण-मन का गायन हुआ, बेहतर काम करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी पुरस्कृत

शाजापुर, 01 अप्रैल 2021/ राज्य शासन के निर्देशानुसार माह के प्रथम दिवस आज 01 अप्रैल 2021 को शाजापुर जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में शासकीय कार्य प्रारंभ करने के पूर्व प्रातः 10.30 बजे उपस्थित सभी शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगीत वन्देमातरम् तथा राष्ट्रगान जन-गण-मन गाया। इसके पूर्व अपर कलेक्टर श्रीमती मंजूषा विक्रांत ने मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री अजीत श्रीवास्तव व सुश्री प्रियंका वर्मा सहित शासकीय कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रतिमाह पुरस्कृत किया जाता है। माह मार्च के कार्यो के आधार पर जिला कोषालय अधिकारी श्री जी.एल. गुवाटिया, सहायक वर्ग तीन श्री दिलीप सौराष्ट्रीय तथा सफाईकर्मी श्री राहुल पारछे को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बलूचिस्तान में विस्फोट, 34 लोगों की मौत, 100 से अधिक घायल     |     प्रदूषण के खिलाफ जंग में दिल्ली एक बार फिर से तैयार, CM केजरीवाल ने जारी किया ‘विंटर एक्शन प्लान’     |     झांसी के छात्र राजौरी में पिटे तो यूपी में कश्मीरी स्टूडेंट्स पर टूट पर लड़के, नवोदय स्कूल में जमकर हुआ बवाल     |     टीवी पर राजनीतिक टॉक शो में भिड़े दो बड़े दिग्गज नेता, एक-दूसरे को जमकर मारे थप्पड़     |     उपचार में लापरवाही से छात्रा की मौत, शव बाहर फेंकने पर अस्पताल ‘सील’….पंजीकरण रद्द     |     शातिर चोर गैंग का हुआ पर्दाफाश, आरोपियों के पास से जब्त किए 18 मोटरसाइकिल, ऐसे दे रहे थे वारदात को अंजाम     |     इंदौर में धर्म परिवर्तन का मामला, लॉ की छात्रा को धमकाया, अब इतनें लोगों के खिलाफ़ मामला दर्ज, यहां पढ़ें पूरा मामला     |     युवती ने देर रात बीच सड़क पर युवक को पीटा, मार-मारकर फाड़ डाले…, बाइक रोककर नजारा देखते रहे लोग     |     आगामी चुनाव के मद्दे नजर अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 24 देशी कट्टे सहित 1 पिस्तौल किए बरामद, जताई ये आशंका     |     पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, जवानों ने 14 लाख के इनामी नक्सली को किया ढेर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088