माह के प्रथम दिवस वंदे मातरम एवं जन-गण-मन का गायन हुआ, बेहतर काम करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी पुरस्कृत

शाजापुर, 01 अप्रैल 2021/ राज्य शासन के निर्देशानुसार माह के प्रथम दिवस आज 01 अप्रैल 2021 को शाजापुर जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में शासकीय कार्य प्रारंभ करने के पूर्व प्रातः 10.30 बजे उपस्थित सभी शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगीत वन्देमातरम् तथा राष्ट्रगान जन-गण-मन गाया। इसके पूर्व अपर कलेक्टर श्रीमती मंजूषा विक्रांत ने मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री अजीत श्रीवास्तव व सुश्री प्रियंका वर्मा सहित शासकीय कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रतिमाह पुरस्कृत किया जाता है। माह मार्च के कार्यो के आधार पर जिला कोषालय अधिकारी श्री जी.एल. गुवाटिया, सहायक वर्ग तीन श्री दिलीप सौराष्ट्रीय तथा सफाईकर्मी श्री राहुल पारछे को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

शाजापुर NH 52 पर कंटेनर और ट्रक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत     |     भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर पार्टी कार्यालय पर पत्रकारवार्ता हुई आयोजित     |     मामूली विवाद के बाद युवक की चाकू से गोदकर हत्या, दो नाबालिगों ने मिलकर की वारदात     |     गुना में नगर पालिका की टीम ने हटाया अतिक्रमण, दुकानदार हुए आक्रोशित     |     प्लेटफॉर्म से 200 मीटर पहले हुआ हादसा, ओवरनाइट एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतरे     |     श्रद्धालुओं की कार ट्रक में घुसी, चार लोगों की दर्दनाक मौत, 6 गंभीर घायल..     |     धार के गणपति घाट पर दो ट्रकों में हुई जोरदार टक्कर ,लगी आग     |     गुना में महिला शिक्षक की सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला     |     मुरैना में नदी में नहाने उतरा युवक डूबा, हुई मौत     |     इंदौर में गणेश उत्सव की धूम: राजवाड़ा पर विशेष पूजा के साथ गजानन का हुआ आगमन     |