शाजापुर-तीन मोहल्ले माइक्रो कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित

शाजापुर, 30 मार्च 2021/ राज्य सरकार द्वारा जारी नवीन गाईड लाइन के अनुसार कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री दिनेश जैन ने शाजापुर नगर में कोविड-19 पॉजिटिव प्रकरण ज्यादा मिलने के कारण तीन मोहल्लों को माइक्रो कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 24 में कोरोना के 6 पॉजिटिव मरीज मिलने के कारण भट्ट मोहल्ला को माइक्रो कंटेनमेंट क्षेत्र बनाया गया है। इसी तरह वार्ड क्रमांक 09 में 4 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के कारण भंसाली मोहल्ला तथा वार्ड क्रमांक 11 में 5 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के कारण नाथवाड़ा शाजापुर को माइक्रो कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित किया गया है।

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार कोरोना पॉजिटिव मरीजों के घरों को ईपी सेंटर घोषित करते हुए इन घरों से 10 मीटर की परिधि में आने वाले क्षेत्रों को माइक्रो कंटेनमेंट एरिया बनाया गया है। साथ ही इससे लगे 25 मीटर की परिधि के अतिरिक्त क्षेत्र को बफरजोन बनाया गया है। माइक्रो कंटेनमेंट क्षेत्र में अवागमन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। समस्त निवासियों को होम क्वारेंटाइन में रहना होगा। माइक्रो कंटेनमेंट क्षेत्र से 100 मीटर की परिधि को पैरीमीटर कंट्रोल किया गया है। इसके तहत आवश्यक सुविधाओं के अतिरिक्त किसी भी प्रकार से लोगों का बाहर जाना प्रतिबंधित होगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |