केन्द्रो पर किसानो को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आए, समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने कहा

शाजापुर, 26 मार्च 2021/ कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज उपार्जन केन्द्रो की समीक्षा बैठक के दौरान निर्देश देते हुए कहा कि उपार्जन केन्द्रो पर किसानो को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आए, इसके लिए उपार्जन केंद्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कराएं। उन्होने बताया कि रबी विपणन वर्ष 2021-22 में गेहूं, चना, मसूर, सरसों की न्यूनतम समर्थन मूल्य के अंतर्गत उपार्जन 27 मार्च 2021, शनिवार से उपार्जन कार्य प्रारंभ होगा। कलेक्टर श्री जैन ने खाद्य, कृषि, सहकारिता आदि विभागों के अधिकारियों को तद्अनुसार व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। साथ ही समस्त उपार्जन केंद्रों पर बारदाने की उपलब्धता सुनिश्चित करने, तोल कांटे, मास्चर मीटर, छलना, तिरपाल आदि की पूर्ण व्यवस्था रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने संवेदनशील उपार्जन केन्द्रों की पहचान कर उन केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने एवं पुलिस व्यवस्था करने के लिए कहा। उन्होंने परिवहन अधिकारी को अनाज का परिवहन गोदामो पर समय सीमा में करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने कंट्रोल रूम, नोडल व निरीक्षण दल का गठन करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय, जिला खाद्य अधिकारी श्री एच.आर. सुमन, किसान कल्याण तथा कृषि विकास उप संचालक श्री आरपीएस नायक, एनआईसी श्री मनीष खत्री सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |