कलेक्टर ने स्वास्थ्य अमले को सक्रिय करने के दिये निर्देश

शाजापुर, 26 मार्च 2021/ कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने कोविड-19 महामारी के नियंत्रण के लिए बैठक्‍ में स्वास्थ्य अमले को सक्रिय करने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने सिविल सर्जन एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सेम्पलिंग, स्क्रीनिंग एवं अन्य आवश्यक जांच के लिए स्वास्थ्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के भी निर्देश दिये। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर एवं कोविड नोडल अधिकारी श्रीमती शैली कनाश, सिविल सर्जन डॉ. विपिन जैन भी मौजूद थे।

कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि स्वास्थ्य अमले को सक्रिय होकर कार्य करने के लिए लगाएं। कलेक्टर ने कहा कि उनके क्षेत्र में यदि कोई पॉजिटिव व्यक्ति मिलता है तो उनसे कंटेन्मेंट और होम क्वारेन्टाइन संबंधित दिशा-निर्देशों का पालन अनिवार्य रूप से करवाएं। होम क्वारंटीन करने से पहले देखें कि उसके घर में अलग-अलग कमरे है अथवा नहीं। यदि नहीं हैं तो उसे चिकित्सालय के कोरोना वार्ड में भर्ती करें। उन्होंने सिविल सर्जन को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के चिकित्सालय में प्रवेश न करें। फीवर क्लिनिक के सामने गोल गहरा बनवाएं। उन्होंने कोविड-19 के संदिग्ध व्यक्तियों का सेम्पल कराने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि एएनएम एवं आशा कार्यकर्ता के माध्यम से वार्ड एवं ग्रामों में संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखें तथा मरीजो को यथोउचित चिकित्सकीय उपचार भी दिलाएं। एएनएम, आशा कार्यकर्ता के माध्यम से लोगों को मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, हाथों को सेनेटाइज करने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर नोडल अधिकारी श्रीमती कनाश ने कोविड-19 के लिए जारी किये गये दिशा-निर्देशों से विस्तार से बताया एवं निर्देशों का पालन करने के लिए कहा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |