शाजापुर की 5 मार्च की प्रसासनिक ख़बरे

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला अस्पताल में एक दिवसीय महिला स्वास्थ्य शिविर

शाजापुर, 04 मार्च 2021/ सर्वव्यापी महामारी कोविड-19 के दौरान महिलाओं ने विभिन्न भूमिकाओं में कोविड को मात देने के लिये व्यापक रूप से शासन को सहयोग प्रदान किया है। महिलाओ के सहयोग को सम्मानित करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल में 8 मार्च को दोपहर 12 से सायं 5 बजें तक एक दिवसीय महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। स्वास्थ्य शिविर में महिलाओं कि संपूर्ण जॉच की जायेगी तथा जांच उपरांत एनीमीया, उच्च रक्तचाप डायबिटिज सर्वाइकल, ब्रेस्ड, ओरल कैंसर तथा रजोनिवृति से संबंधित समस्याओं की पहचान कर उपचार हेतु चिन्हांकित किया जाएगा। महिला स्वास्थ्य शिविर मे शासकीय विभागो में कार्यरत समस्त महिला अधिकारीयो एवं कर्मचारीयो के स्वास्थ्य की जाँच की जायेगी।

परिवहन अधिकारी द्वारा 14 वाहनों की चेकिंग

शाजापुर, 04 मार्च 2021/ जिला परिवहन अधिकारी श्री ए.पी. श्रीवास्तव द्वारा आज 14 वाहनों की चेकिंग की गई। चैकिंग के दौरान वाहनों से मोटरयान कर 3681 रूपये एवं 5000 रूपये शमन शुल्क वसूल किया गया। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि वाहनों की चेकिंग आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

सुरक्षा गार्ड पंजीयन कैम्प

शाजापुर, 04 मार्च 2021/ केपस्टॉन हैदराबाद द्वारा सुरक्षा गार्ड भर्ती के लिए दिये गये प्रस्ताव पर जनपद पंचायतों में कैम्प लगाये जायेंगे। इस संबंध में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती मिशा सिंह ने बताया कि 16 मार्च को ग्राम पंचायत गुलाना, 17 मार्च को जनपद पंचायत कालापीपल, 18 मार्च को शुजालपुर, 19 मार्च को मो. बड़ोदिया तथा 20 मार्च को शाजापुर में प्रात: 10.30 बजे से शाम 4.00 बजे तक सुरक्षा गार्ड पंजीयन एवं भर्ती कैम्प लगाये जायेंगे।

भर्ती कैम्प में 18 से 35 वर्ष की उम्र वाले कक्षा 8वी पास, 50 किलो वजन के साथ 165 सें.मी. ऊंचाई वाले युवकों का पंजीयन एवं भर्ती की जायेगी। युवको को चयनित होने के बाद संस्था को पंजीयन शुल्क 200 रूपये तथा प्रशिक्षण शुल्क 6500 रूपये चुकाने होंगे। भर्ती के इच्छुक निर्धारित योग्यता रखने वाले युवक अपने क्षेत्र के जनपद पंचायत में निर्धारित तिथि पर जाकर कैम्प में शामिल हो सकते हैं।

महिला दिवस पर 3 दिवसीय कार्यक्रम

शाजापुर, 04 मार्च 2021/ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 08 मार्च 2021 के उपलक्ष्य में 03 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इस संबंध में कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारियों, समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, नगरीय निकायों के सीएमओ एवं बाल विकास परियोजना अधिकारियों को कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर आयोजित करने के निर्देश दिये हैं।

कार्यक्रमों के कैलेंडर के अनुसार 08 मार्च को प्रात: 9.00 बजे से 10.00 बजे तक जिला एवं नगरीय निकाय स्तर पर सेफ्टी वॉक एवं साईकल रैली तथा ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष ग्राम सभाएं आयोजित करने के लिए कहा गया है। इसी तरह 09 मार्च को प्रात: 9.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक जिला एवं परिवहन स्तर पर सेफ्टी ऑडिट तथा 10 मार्च को हॉट स्पॉट पर महिला सुरक्षा संवाद कार्यक्रम आयोजित करने के लिए कहा गया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |