जिले में 2 लाख रुपए से अधिक की अवैध मदिरा जप्त, जिला आबकारी अधिकारी निधि जैन ने कहा जारी रहेगा अभियान

शाजापुर
——–
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के आदेश एवं जिला आबकारी अधिकारी निधि जैन के निर्देश पर अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत आज जिले के सलसलई थाना क्षेत्र के पंपापुर कंजर डेरे पर अल सुबह कार्यवाही कर म.प्र. आबकारी अधिनियम की धारा के तहत 03 प्रकरण दर्ज किये गये। इस कार्यवाही में 15 लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा 2200 किलोग्राम महुआ लहान जप्त कर मौके पर विधिवत सैंपल लेकर नष्ट किया। कार्यवाही में जब्त अवैध मदिरा का अनुमानित मूल्य 221500 रुपए है।

इस कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री रमेश कुमार पन्द्रे, आबकारी उपनिरीक्षक श्री पंकज जैन, मीनाक्षी बोरदिया, श्री सुरेश पटेल, आबकारी आरक्षक श्री दिनेश कौशिक, श्री लखन सिंह सिसोदिया, श्री अमित शर्मा, श्री राकेश जमरा तथा सैनिक श्री बाबुलाल गुर्जर व श्री देवकरण का योगदान रहा।

जिला आबकारी अधिकारी निधि जैन ने बताया कि अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी।

Home Department of Madhya Pradesh

#JansamparkMP
#MadhyaPradesh
#shajapur
#शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

राज्य के नवाचारों और सफल कार्यक्रमों के लिए केंद्र सरकार का सहयोग लेने के निर्देश, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वरिष्ठ अधिकारियों को दिल्ली जाकर संवाद करने को कहा     |     राज्य के नवाचारों और सफल कार्यक्रमों के लिए केंद्र सरकार का सहयोग लेने के निर्देश, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वरिष्ठ अधिकारियों को दिल्ली जाकर संवाद करने को कहा     |     जबलपुर में प्राथमिक शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया पर छिड़ी नई बहस: जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के आदेश से उठे सवाल     |     पुलिस पर बदसलूकी और घूसखोरी के आरोप लगाने वाले मॉडल कपिल खादीवाला को कनाड़िया पुलिस ने थमाया नोटिस, वायरल वीडियो के बाद मांगे पुख्ता सबूत     |     इंदौर के फूटी कोठी ब्रिज के नीचे सब्जी मंडी हटाने पहुंची नगर निगम टीम से भारी विवाद: नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट पर कर्मचारी को थप्पड़ मारने का आरोप, पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग     |     ग्वालियर से नाराज होकर निकली 10 वर्षीय मासूम सात दिन बाद आगरा में मिली सुरक्षित, तीन राज्यों में पुलिस के सघन अभियान के बाद मिली सफलता     |     पुलिस पर अभद्रता और रिश्वतखोरी के आरोप लगाने वाले मॉडल कपिल खादीवाला को कनाड़िया पुलिस ने थमाया नोटिस, वायरल वीडियो के बाद मांगे गए सबूत     |     विदिशा में दुष्कर्म के आरोपियों पर प्रशासन का कड़ा एक्शन: खाम बाबा और तोपपुरा इलाके में बुलडोजर चलाकर गिराए गए मकान     |     पांढुर्ना के तिगांव में बेटों ने पेश की अनूठी मिसाल: पिता के अधूरे सपने को पूरा करते हुए नदी के तट पर बनवा दिया भव्य घाट     |     सिंहस्थ 2028 के विकास कार्यों में लापरवाही का खामियाजा भुगत रही उज्जैन की जनता: इंदिरा नगर में सीवर लाइन काम के दौरान नाला बंद होने से घरों में घुसा गंदा पानी     |