फसल बीमा अन्तर्गत सोयाबीन फसल कटाई प्रयोग का सभी एसडीएम,तहसीलदार सत्यापन कराएं ओर, पटाखा दुकान स्थल पर सुरक्षा के सभी पुख्त इंतजाम किए जाएं उज्जैन कलेक्टर ने निर्देश दिए

—–

उज्जैन 22 अक्टूबर,2024/ कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने मंगलवार को प्रशासनिक संकुल भवन में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सभी एसडीओ और तहसीलदारों को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्र में फसल बीमा अन्तर्गत सोयाबीन फसल कटाई प्रयोग का सत्यापन कराएं। सोयाबीन अनावारी का व्यवस्थित रिपोर्ट तैयार करें। सुनिश्चित करे कि राजस्व और कृषि विभाग की आनावारी में किसी प्रकार की विसंगति न हो। ताकि किसानों को फसल बीमा के संबंध में किसी प्रकार की परेशानी न जाए। इस संबंध में सभी एसडीएम अपने क्षेत्र में किसान संगठनों के साथ बैठक भी आयोजित करें।

आगामी दिवाली पर्व पर लगाए जाने वाली पटाखा दुकानों के लिए जगह का मौक़ा मुआयना करें। पटाखा दुकान स्थल पर सुरक्षा के सभी पुख्ता इंतजाम रहें। इसके पश्चात ही दुकानों के लिए ले आउट डाला जाए। लाइसेंस नीति के तहत ही लाइसेंस नवीनिकरण किया जाए।

कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि खाद की उपलब्धता एवं वितरण की भी एसडीएम सतत मॉनिटरिंग करें। उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री के भी निर्धारित लक्ष्य को शत प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीएम किसान योजना के तहत सेल्फ रजिस्ट्रेशन के लंबित प्रकरणों का भी शीघ्र निराकरण किया जाए।

बैठक में अपर कलेक्टर श्री महेंद्र कवचे उपस्थित रहें। सभी एसडीएम वीसी के जरिए बैठक में शामिल हुएं।

CM Madhya Pradesh.
Dr Mohan Yadav
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |