केन्द्र सरकार के काले कृषि कानूनों के विरोध में आज होगी किसान महापंचायत – राजस्थान के किसान नेता और पूर्व मुख्यमंत्री करेंगे किसानों को संबोधित

शाजापुर। केंद्र सरकार के तीनों काले कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर हो रहे विश्व के सबसे बड़े किसान आंदोलन की आहट अब प्रदेश में भी सुनाई देगी। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह की पहल पर विभिन्न जिलों में गैर राजनीतिक किसान महापंचायत आयोजित की जा रही हैं। इन किसान महापंचायतों का मूल उद्देश्य मध्यप्रदेश के किसानों को कृषि कानूनों की वास्तविकता बताकर उन्हें जागृत करना है।
भारत कृषक समाज के जिलाध्यक्ष योगेंद्रसिंह बंटी बना ने बताया कि किसान महापंचायत 5 मार्च को दोपहर 2 बजे जिले के ग्राम छतगांव स्थित प्राचीन श्री तक्षक नागदेव जी (ताखला जी महाराज) परिसर पहुंंचेगी। जिसमें राजस्थान के किसान नेता रणजीत सिंह राजू मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। इस किसान महापंचायत में पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सदस्य दिग्विजयसिंह भी शामिल होकर किसानों को इन काले कानूनो की वास्तविकता से अवगत कराएंगे। इसके अलावा शाजापुर विधायक व मप्र शासन के पूर्व मंत्री हुकुमसिंह कराड़ा भी शामिल होकर किसानों का मार्गदर्शन करेंगे। श्री सिंह ने बताया कि इस महापंचायत में जिलेभर से किसान, व्यापारी और मजदूर वर्ग के लोग शामिल होकर कृषि कानून वापस लेने की मांग करेंगे। श्री सिंह ने जिले के किसानों, मजदूर वर्ग के लोगों व व्यापारियों से अपील की है कि वे अपनी हक की इस लड़ाई में एकजुट होकर अपनी ताकत दिखाएं। श्री सिंह ने बताया कि महापंचायत के बाद ग्राम जाईहेड़ा में पूर्व सीसीबी चेयरमेन वीरेंद्रसिंह गोहिल के फार्म हाऊस पर किसान संगठन एवं व्यापारी संगठन के पदाधिकारियों से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह चर्चा कर वहीं पर रात्रि विश्राम भी करेंगे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

सांबा में BSF की बड़ी कार्रवाई, घुसपैठ की कोशिश कर रहे 7 आतंकियों को मार गिराया     |     जयमाल के बाद दो रसगुल्लों ने खोली दूल्हे की ऐसी पोल, दुल्हन का चढ़ा पारा, तोड़ दी शादी     |     ‘सब्जी में नमक ज्यादा था…’, 34 दिन पहले भाग गई थी पत्नी, मिली तो पुलिस को सुनाई अजब-गजब कहानी     |     पाकिस्तान की तरफ से मिसाइल हमलों के बाद भारत के ये 24 एयरपोर्ट बंद, देखें पूरी लिस्ट     |     तमाचा खाने के बाद भी नहीं मान रहा पाकिस्तान, जैसलमेर-होशियारपुर में की ये हिमाकत     |     दुल्हन के घर पहुंचते ही होने वाले जेठ ने फोड़ा गुब्बारा, मचा ऐसा बवाल, दूल्हे को भी होना पड़ा रफूचक्कर     |     भारत-पाक तनाव के बीच रेलवे का बड़ा फैसला, इस रूट पर चलाएगा 3 स्पेशल ट्रेन     |     राजस्थान में पाकिस्तान बॉर्डर से सटे इलाके में धमाका… 9 की मौत, लोग बोले – लगा जैसे एयर स्ट्राइक हुई हो     |     पटना में बेखौफ बदमाश! हॉस्टल में घुसकर छात्र को मारी गोली, अस्पताल में मौत     |     पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक से घबराया ये मुस्लिम देश…भूख से तड़पने की आ सकती है नौबत     |