शाजापुर-शिकायतों का निराकरण संतुष्टि के साथ कराए समयसीमा पत्रों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के तहत प्राप्त हुई शिकायतों का निराकरण संतुष्टि के साथ कराए। उक्त निर्देश जिला पंचायत सीईओ श्रीमती मिशा सिंह ने आज समयसीमा पत्रों की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को दिये। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती जूही गर्ग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सिंह ने निर्देश दिये कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के तहत प्राप्त हुई शिकायतों का निराकरण संबंधित अधिकारी संतुष्टि के साथ करें। साथ ही उन्होंने जिन विभागों द्वारा शिकायतों पर कोई भी कार्रवाई नहीं की गई, उनके विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। जो अधिकारी समयसीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में लगातार अनुपस्थित रहते है उन्हें शोकॉज नोटिस जारी करें। भू-अभिलेख अधिकारी को राजस्व गांव बनाने के लिए मंजरे टोले को चिन्हांकित करने तथा फसल बीमा योजना में छूटे किसानों का नाम दर्ज कराने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय बायोगैस योजना के निर्धारित लक्ष्य को एक सप्ताह में पूर्ण करने तथा अमानक बीज/उर्वरक निर्माता कंपनियों पर एफआईआर दर्ज कराने के लिए कृषि विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने सभी जनपद पंचायत सीइओ को निर्देश दिए कि वे संबल योजना के पात्र हितग्राहियों का सत्यापन कर पंजीयन करें। सभी राजस्व अधिकारियो को शासकीय भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने वालो को बेदखल करने के संबंध में निर्देश भी दिये।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |