कांग्रेस के बंद को नगरवासियों ने दिया पूर्ण समर्थन – पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में व्यापारियों ने स्वेच्छा से बंद रखे प्रतिष्ठान

शाजापुर। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांगे्रस के महज छोटे से आह्वान पर पूरे शहर ने एक होकर अपने प्रतिष्ठान बंद रखे और मोदी सरकार द्वारा डाले गए महंगाई के बोझ का खुलकर विरोध किया। हालांकि कांग्रेस ने तो आधे दिन अपने प्रतिष्ठान बंद रखने का आह्वान किया था, लेकिन शहरवासी इस तरह बढ़ती महंगाई से परेषान हैं कि पूरे दिन शहर में सन्नाटा छाया रहा।
वर्तमान में पेट्रोल करीब 100 रू., डीजल 88 लीटर और गैस सिलेंडर 860 रू. कीमत चुकाकर लेेना पड़ रहा है। जिससे आमजनों के घर का बजट बिगड़ गया है। इसे लेकर कांग्रेस ने आवाज उठाई और लोगों से समर्थन की अपील की, जिसे लोगों ने स्वीकार किया और शहर के बाजारों में दिनभर सन्नाटा छाया रहा और लोगों ने प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के प्रदेष बंद के आह्वान का लोगों ने पूर्ण समर्थन किया। जिसके चलते शहर के सभी बाजार पूरी तरह बंद रहे और दिनभर सन्नाटा छाया रहा। हालांकि कांग्रेस ने तो आधे दिन के बंद का आह्वान किया था लेकिन लोगों में बढ़ती महंगाई के प्रति इतना आक्रोष था कि लोगों ने दिनभर अपने प्रतिष्ठान नहीं खोले। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी वीरेंद्र व्यायस, बालकृष्ण चतुर्वेदी, विधायक प्रतिनिधि आषुतोष शर्मा, किसान कांगे्रस जिलाध्यक्ष कैलाष मटोलिया, विनीत वाजपेयी, सीताराम पवैया, पार्षद राजेष पारछे, सत्या वात्रे, अकील वारसी, संजीव त्रिवेदी, वरूण त्रिवेदी, विधानसभा अध्यक्ष सलमान शेख, विधानसभा महासचिव प्रदीप रघुवंषी, धीरेंद्रसिंह भदौरिया, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दीपक निगम, नरेष्वरप्रताप सिंह, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अंकीत अंबावतिया, सचिन पाटीदार, इरषाद नागौरी, पवन नरवले, षिव गुर्जर, नीरज वैष्णव, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष वाजिद अली शाह, लखन मंडोर, अजय जाटव, जीतू भावसार, श्याम गिरी, दिनेष नायक आदि कांग्रेसी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता पं. गोविंद शर्मा ने दी।
हाथों में तख्ती लेकर अपील करने निकले कांग्रेसी
कांगे्रस जिलाध्यक्ष योगेंद्रसिंह बंटी बना, विधायक प्रतिनिधि आशुतोष शर्मा एवं ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष इरषाद खान के नेतृत्व में कांग्रेसियों का दल हाथों तख्तियां लेकर सुबह 9 बजे से बाजार में निकले और जो प्रतिष्ठान जानकारी के अभाव मेें खुले थे उन्हें भी निवेदन कर बंद करवाया। देखते ही देखते पूरे बाजार में सन्नाटा छा गया और लोगों ने कांग्रेस की अपील को स्वीकार करते हुए इस बंद को पूरा समर्थन दिया। बस स्टैंड पर तो आलम ये था कि यहां केवल बंद बसों के अलावा कुछ नजर नहीं आ रहा था तो शहर के नई सड़क, सोमवारिया बाजार, मगरिया चैराहा, मीरकला बाजार पूरी तरह बंद रहे, जहां पहुंचे ग्राहकों को खाली हाथ लौटना पड़ा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |