पॉक्सो एक्ट पर प्रशिक्षण का आयोजन जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्रीमती सुषमा भदौरिया ने किया संबोधित

शाजापुर—-
कलेक्टर श्री दिनेश जैन के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं में जागरूकता लाने के उद्देश्य से आज महिला बाल विकास विभाग द्वारा कौटिल्य एजुकेशन एकेडमी में समेकित बाल संरक्षण योजना अन्तर्गत लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 एवं किशोर न्याय (बालकों की देख रेख एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015 विषय पर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया

जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्रीमती सुषमा भदौरिया ने बताया कि बालकों को जाने-अनजाने में ऐसा कृत्य नहीं करना चाहिए जो अपराध की श्रेणी में आता हो। बालकों को लैंगिक प्रकृति के अपराधों से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपराधकारित होने पर उसके विरूद्ध की जाने वाली कार्यवाही के बारे में विस्तार से समझाया। बालकों को कैलोरी-प्रोटीन के बारे में जानकारी देते हुए प्रचुर मात्रा में प्रोटीन वाले पदार्थ उपयोग करने एवं उनके लाभ के बारे में भी बताया। विधि सह परिवीक्षा अधिकारी श्री भीष्म कुमार गुप्ता ने ज्यादातर बच्चों के साथ लैंगिक अपराध परिचित व्यक्ति के द्वारा किया जाता है, इसलिए हमें सदैव सतर्क रहना चाहिए। बच्चों को लैंगिक अपराधों से बचने के तरीको के बारे में विस्तार से बताते हुये बच्चों को लैंगिक अपराधों की घटना के समय ज़ोर-ज़ोर से चिल्लाने एवं घटना स्थल से भाग जाने एवं इसकी सूचना तत्काल अभिभावक, अध्यापक, डायल 100, चाइल्ड लाइन 1098, पोक्सो ई-बॉक्स इत्यादि में दर्ज करने बारे में बताया एवं लैंगिक अपराध से सम्बन्धित विभिन्न चलचित्र जैसे कोमल, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग आदि का प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रदर्शन कर बालकों को बाल शोषण के सम्बन्ध में बताया। कार्यक्रम में संरक्षण अधिकारी श्री राघवेंद्र मीना ने किशोर न्याय (बालकों की देख-रेख एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015 के प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही बच्चों को विवाह करने की सही उम्र की जानकारी देते हुए बाल विवाह की रोकथाम हेतु मध्य प्रदेश शासन के लाड़ो अभियान के बारे में बताया। बाल विवाह से सम्बन्धित चलचित्र भी बताए गए । इस अवसर पर प्राचार्य श्री नरेन्द्र सिंह डोडिया एवं विद्यालय के समस्त अध्यापक एवं छात्र सुबोध पाठक द्वारा बच्चों को बाल शोषण एवं बाल विवाह की जानकारी का उपयोग करने का मार्गदर्शन दिया| विद्यालय के अध्यापक श्री हेमंत कुमार वैद्य ने भी बच्चों को मार्गदर्शन दिया |

इस अवसर महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से प्रशासक, वन स्टॉप सेण्टर सुश्री नेहा जायसवाल, सामाजिक कार्यकर्ता श्री संजय मिश्र, प्राचार्य श्री नरेन्द्र सिंह डोडिया एवं विद्यालय के समस्त अध्यापक एवं समस्त छात्र-छात्राएँ उपस्थित थी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |