पॉच ट्रांसजेंडर्स को पहचान पत्र वितरित-पूरे मप्र में शाजापुर ने पहला जिला

शाजापुर, 30 जनवरी 2021/ मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत किसानों के खाते में 2-2 हजार रूपये वितरित किये जाने के लिए आयोजित हुए समारोह में जिले के 5 ट्रांसजेंडर्स को पहचान पत्र उपलब्ध कराकर जिला प्रशासन द्वारा अनुकरणीय पहल की है। इन पॉच ट्रांसजेंडर्स को समारोह में प्रदेश के स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री श्री इंदरसिंह परमार ने उभयलिंगी व्यक्तियों का पहचान पत्र एवं परिचय पत्र उपलब्ध कराया है। इस अवसर पर लक्ष्मी, सीता, निर्मला, सुशीला एवं रानी को पहचान पत्र वितरित करते हुए शाल एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित भी किया गया।

उल्लेखनीय है कि उभयलिंगी व्यक्ति (ट्रांसजेंडर्स) (अधिकारो का संरक्षण) अधिनियम 2019 एवं 2020 के तहत उभयलिंगी व्यक्तियों को पहचान पत्र एवं परिचय पत्र जारी करने की प्रक्रिया प्रावधानित की गई है। इसके तहत जिला मजिस्ट्रेट आवेदन प्राप्त होने पर पहचान पत्र एवं परिचय पत्र उपलब्ध कराते हैं। भारत सरकार द्वारा इसके लिए नेशनल पोर्टल http://transgender.dosje.gov.in/admin लाँच किया गया है। उभयलिंगी व्यक्ति इस पोर्टल पर पहचान पत्र जारी करने के लिए सीधे आवेदन कर सकते हैं। कलेक्टर द्वारा पोर्टल पर प्राप्त आवेदन के आधार पर पहचान पत्र एवं परिचय पत्र जारी किये जायेंगे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |