असुविधा से बचने के लिए बिजली बिल का शीघ्र भुगतान करें

शाजापुर, 30 जनवरी 2021/ अधीक्षण यंत्री श्री एस.के. सूर्यवंशी ने बताया कि जिले में बिजली कंपनी द्वारा समय-समय पर उपभोक्ताओं से विद्युत बिल की राशि जमा करने की अपील की जाती रही है, किन्तु बकाया राशि जमा नही होने के कारण बिजली कंपनी शाजापुर जिले में बकाया राशि वसूली हेतु सख्त हो गई है। माह जनवरी-2021 में शाजापुर जिले के शहरी एवं ग्रामीण बकाया राशि वाले 8197 उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शनों की राशि जमा नही होने के कारण उक्त कनेक्शनों को अस्थाई रूप से बन्द कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि जिले में बिजली बिल नही भरने वाले उपभोक्ताओं को समय-समय पर बिजली बिल भरने हेतु समाचार पत्र, विभागीय पत्र एवं नोटिस के तहत अवगत कराकर विद्युत बिल भरने हेतु अपील की जा चुकी है, किन्तु बिजली कंपनी की बकाया राशि जमा नही होने पर उपभोक्ताओं के विद्युत संयोजनों को बकाया राशि होने के कारण अस्थाई रूप से बन्द करने की कार्यवाही माह जनवरी-2021 में व्यापक स्तर पर की गई है एवं उक्त कार्यवाही आगामी समय में भी जारी रहेगी। साथ ही यदि किसी उपभोक्ता द्वारा अस्थाई रूप से बन्द किये गये कनेक्शन को स्वयं अवैध तरीके से चालू किया जाता है तो उन उपभोक्ताओं के विरूद्ध नियमानुसार धारा 135 के तहत विद्युत चोरी का पंचनामा बनाया जावेगा एवं बकाया बिल नही भरने वाले उपभोक्ताओं के विरूद्ध वितरण केन्द्र स्तर पर पदेन तहसीलदार नियुक्त किये जाकर कुर्की जप्ति की कार्यवाही भी माह फरवरी-2021 में क्रियान्वित करने की तैयारी है। साथ ही अधीक्षण यंत्री शाजापुर द्वारा सम्माननीय विद्युत उपभोक्ताओं से बिल जमा करने की अपील की गई है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |