गरीबों का जीवन सुखद बनाना सरकार का ध्येय हैं- राज्य मंत्री सी परमार

अकोदिया में राज्यमंत्री श्री परमार ने नौ हितग्राहियों को हाथ ठेले वितरित किए

शाजापुर, 23 जनवरी 2020/ प्रदेश के स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने आज जिले के अकोदिया में विधायक निधि से निर्मित हाथ ठेले 09 हितग्राहियों को वितरित किए।

इस अवसर पर उन्होंने सम्बोधित करते हुए कहा कि गरीब की जिंदगी को आसान और सुखद बनाना ही प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित हमारी राजनीति का ध्येय है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत का मंत्र एवं मुख्यमंत्री जी ने आत्मनिर्भर_मध्यप्रदेश का मंत्र दिया है, उसी तरह हमे अपने शहर को भी आत्मनिर्भर अकोदिया बनाना है। अगर अकोदिया आत्मनिर्भर बनेगा तो शाजापुर जिला आत्मनिर्भर बनेगा। शाजापुर जिला आत्मनिर्भर बनेगा तो मध्यप्रदेश आत्मनिर्भर बनेगा और मध्यप्रदेश आत्मनिर्भर होगा तो भारत आत्मनिर्भर होगा। श्री परमार ने यह भी कहा कि स्ट्रीट वेंडर योजना में 10 हजार रुपये बिना ब्याज के कार्यशील पूंजी देकर हम गरीबों को आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प को पूरा करेंगे।

इसके साथ ही राज्यमंत्री श्री परमार ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना अंतर्गत 2 लाख रुपये का ऋण स्वीकृति पत्र हितग्राही श्रीमती सुनीता पति अंकुर शर्मा को दिया। साथ ही श्री परमार एवं अतिथियों ने सम्बल एवं स्ट्रीट वेंडर योजना के अंतर्गत 10-10 हजार के स्वीकृति पत्र भी हितग्राहियों को प्रदान किये।

इस अवसर पर श्री विजय बेस, नगर परिषद अकोदिया के पूर्व अध्यक्ष श्री दौलत सिंह मण्डलोई, श्री शिवप्रताप जी मण्डलोई, श्री नरेंद्र यादव, श्री जगदीश सितारा सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |