नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जिला मुख्यालय पर संपन्न हुए कार्यक्रम में गणमान्य नागरिको ने भी भाग लिया

शाजापुर, 23 जनवरी 2021/ नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया। जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुए कार्यक्रम में कलेक्टर श्री दिनेश जैन, अपर कलेक्टर श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय सहित श्री अम्बाराम कराड़ा, पूर्व विधायक श्री अरूण भीमावद, श्री संतोष जोशी, श्री हरिओम गोठी, श्री नवीन राठौर, श्री चंदरसिंह सौराष्ट्रीय, श्री आशीष नागर, श्री किरणसिंह ठाकुर, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री मनोहर विश्वकर्मा, श्री सोनू गवली सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। सभी अतिथियों ने सर्वप्रथम नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्‍यार्पण किया।

इस अवसर पर श्री कराड़ा ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत की आजादी में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का अतुल्य योगदान है। नेताजी ने विपरीत परिस्थितियों में भी इतिहास बनाया। आजाद हिंद सेना का गठन कर नेताजी ने भारत की आजादी की लड़ाई लड़ी। इस मौके पूर्व विधायक श्री भीमावद ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के जीवन पर प्रकाश डाला। कलेक्टर श्री जैन ने नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की विचारधारा के बारे में बताते हुए कहा कि वे कुशाग्र बुद्धि से परिपूर्ण थे। ब्रिटिश सरकर की आईसीएस परीक्षा पास करने के बाद भी उन्होंने भारत की आजादी के लिए सबकुछ त्याग दिया। उन्होंने कहा कि सभी को नेताजी के राष्ट्रप्रेम से प्रेरणा लेनी चाहिये। इस मौके पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस से संबंधित फिल्म के अंश भी दिखाए गए। उल्लेखनीय है कि भारत शासन ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती को प्रतिवर्ष पराक्रम दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |