शाजापुर-विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

शाजापुर, 23 जनवरी 2020/ अपर जिला न्यायाधीश एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री सुरेन्द्र सिंह गुर्जर के मार्गदर्शन में आज शासकीय कन्या उचत्तर मा.विद्यालय, शाजापुर एवं ग्राम पंचायत लाहौरी में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

शा.क.उ.मा.विद्यालय शाजापुर में आयोजित शिविर में उपस्थित कक्षा 8 वीं से 12वीं तक की छात्राओं को विधि की जानकारी देकर जागरूक बनाने के उद्देष्य से आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दिग्विजय सिंह ने अपने उद्बोधन में संविधान द्वारा भारत के नागरिकों को प्रदान के किये गये मूल अधिकारों एवं भारीत किए गये मूल कर्तव्यों के बारे में विस्त्रत रूप से जानकारी दी। विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया एवं लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण तथा पीड़ित प्रतिकर योजना से अवगत कराते हुए उपस्थित छात्राओं से अपने आस-पास के रहवासीयों के मध्य व्याप्त कानूनी विवाद मध्यस्थता के माध्यम से निराकृत हो इस हेतु पक्षकारों को प्रोत्साहित करने की अपेक्षा की। इसी प्रकार ग्राम पंचायत लाहौरी में भी विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दिग्विजय सिंह ने उपस्थित ग्रामवासीयों को पर्यावरण संरक्षण संबंधी जानकारी देने के साथ सम्पत्ति के क्रय-विक्रय किए जाने पर रजिस्ट्री करवाएं जाने की अनिवार्यता के बारे मे बताया तथा विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं का लाभ उठाने एवं विवादो से दूर रहने की समझाईश दी। आगे उन्होनें के कहा की अगामी 10 अप्रैल 2021 को जिला एवं तहसील न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है जिसमें न्यायालय में लंबित समझौता योग्य मामलों में आपसी राजीनामा कर मामले का निराकरण करवा सकतें है। उन्होंने विधिक सहायता प्राप्त किए जाने संबंधी प्रावधानों एवं प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा मध्यस्थता के लाभो के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कैसे आपसी विवादो को सरलता से मध्यस्थता के माध्यम से निराकरण किया जाकर आपसी सद्भाव स्थापित किया जा सकता है। शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से श्री मनोहर सिंह मालवीय, श्री योगेन्द्र सिंह ठाकुर, को-आर्डिनेटर जैहद खान, पैरा-लीगल वालेन्टियर श्रीमती सीमा शर्मा, श्री अर्जुन मण्डलोई ग्राम पंचायत के सरपंच व बड़ी संख्या में महिला पुरूष उपस्थित रहकर कानूनी जानकारी प्राप्त कर लाभान्वित हुए।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |