आबकार विभाग की कार्यवाही जहरीली शराब बनाने में प्रयुक्त केमिकल के 84 ड्रम जप्त

शाजापुर, 21 जनवरी 2021/ कलेक्टर श्री दिनेश कुमार जैन के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी सुश्री मंदाकिनी दीक्षित तथा अनुविभागीय अधिकारी श्री एस.एल. सोलंकी के नेतृत्व में गत दिवस जिला प्रशासन, आबकारी विभाग तथा पुलिस के संयुक्त दल द्वारा मक्सी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित Asteriks केमिकल्स पर कार्यवाही की गई। इस दौरान तहसीलदार मक्सी श्री संजीव इवने, आबकारी उपनिरीक्षक श्री प्रतीक गुप्ता, उद्योग विभाग के प्रबंधक श्री अरुण राणे पटवारी भगवान सिंह गुर्जर व पुलिस थाना स्टाफ मक्सी उपस्थित थे।

कार्यवाही में जहरीली शराब बनाने में प्रयुक्त केमिकल मेथेनॉल व अन्य जहरीले केमिकल के कुल 84 ड्रम जप्त किये गए। जिनमे मेथनॉल के लगभग 40 ड्रम (8000 लीटर) थे। केमिकल फैक्ट्री के पास कोई वैध लाइसेंस नहीं पाया गया। इसी तरह मक्सी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित विश्वात्मक ओम गुरुदेव इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड के निरीक्षण में मेथेनॉल 9800 लीटर, HCL ACID 8000 लीटर तथा अन्य ज़हरीले रसायन जप्त किये गए। केमिकल फैक्ट्री के पास कोई भी वैध लाइसेंस नहीं पाया गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |