प्रदेश में रोजगार के लिए रोजगार मेले आयोजित हो रहे हैं- पूर्व विधायक श्री भीमावद

जिला मुख्यालय पर “रोजगार उत्सव” का आयोजन

शाजापुर, 20 जनवरी 2021/ प्रधानमंत्री के “आत्मनिर्भर भारत” के आव्हान पर लोगों को रोजगार देने के लिए प्रदेश में रोजगार मेलो का आयोजन किया जा रहा है। यह बात पूर्व विधायक श्री अरूण भीमावद ने आज शाजापुर के पण्डित बालकृष्ण शर्मा नवीन स्नाकोत्तर महाविद्यालय में संपन्न हुए “रोजगार उत्सव” में मुख्य अतिथि के रूप में कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री दिनेश शर्मा ने की। इस अवसर पर कलेक्टर श्री दिनेश जैन, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती मिशा सिंह भी मौजूद थी। रोजगार उत्सव में 116 युवाओं को नियोजको द्वारा ऑफर लेटर दिये गये।

पूर्व विधायक श्री भीमावद ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए रोजगार मेलों का आयोजन करा रहे हैं, इससे बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्राप्त हो। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्री शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि रोजगार प्राप्त करने के लिए युवा आगे आए। कलेक्टर श्री जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि रोजगार उत्सव के आयोजन का उद्देश्य रोजगार देने वाले और रोजगार लेने वालो को एक मंच पर लाना है, इससे दोनों की जरूरते पूरी हो सके। सरकार की योजना है कि अधिक से अधिक रोजगार मेले आयोजित कर युवाओं को रोजगार प्रदान करें। साथ ही युवाओं के कौशल विकास के लिए ट्रेनिंग सेंटर भी बनाया जा रहा है। इस अवसर पर श्री श्याम टेलर ने भी संबोधित किया।

रोजगार उत्सव में युवाओं को दिये गए जॉब्‍ आफर देने वाली कंपनी देविका सिक्योरिटी देवास, अवीरा प्रा.लि. देवास, वजीर स्किल इन्दौर, क्वेस कॉर्प इन्दौर, पेटीएम इन्दौर, शक्तिपंप इन्दौर, नवभारत फर्टिलायजर भोपाल, पवनश्री फूड, एड्रोएट प्रा.लि. इनदौर, आईसेक्ट शाजापुर आदि को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.के.एस राठौर, जनपद पंचायत सीईओ श्री बाबुलाल पंवार, श्रम पदाधिकारी श्री आर.सी. रजक, एनआरएलएम डीपीएम सुश्री प्रतिभा जैन, जिला रोजगार अधिकारी श्री जितेन्द्र निंगवाल, आईटीआई प्राचार्य श्री ओ.पी. सोलंकी, मत्स्य निरीक्षक श्री आरपी पटेल, श्री संतोष बराड़ा, श्री हरिओम गोठी, श्री शीतल भावसार, श्री बाबुलाल शर्मा, श्री किरणसिंह ठाकुर, श्री दिलीप त्रिवेदी एवं श्री रमेश पाटीदार भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्राध्यापक डॉ. वी.पी. मीना ने किया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |