प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन जप्त किये गये

इंदौर जिले में मिलावट के विरुद्ध एवं नकली दवाइयों के विरुद्ध Collector Indore श्री मनीष सिंह के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा निरंतर कार्यवाही जारी है। इसी कड़ी में कल दो जनवरी को कनाड़िया रोड़ से कनाड़िया पुलिस थाना इंदौर एवं खाद्य एवं औषधि प्रशासन के औषधि निरीक्षकों के दल द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन जप्त किये गये। ज्ञात हो कि ऑक्सिटॉसिन का उपयोग पशुओं में अवैध रूप से दूध बढ़ाने के लिए किया जाता है। अपर कलेक्टर श्री अभय बेडेकर के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में आरोपी महेश शर्मा से 500 बोटल इंजेक्शन के जप्त किये गए। प्रकरण में अब मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी जिला इंदौर से कस्टडी आर्डर लेकर आगामी कार्यवाही की जाएगी। साथ ही उक्त दवाई के नमूने जांच हेतु सेंट्रल ड्रग लेबोरेटरी कलकत्ता भेजे जाएंगे। केंद्रीय प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर न्यायालय में प्रकरण दर्ज किया जाएगा।
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |