मप्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड इंदौर के प्रबंध निदेशक श्री तोमर,बिजली कर्मचारियों का हौसला बढ़ाने पनवाड़ी पहुंचे,कहा दोषियों के विरूद्ध होगी कार्यवाही

शाजापुर, 28 नवंबर 2020/ मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड इंदौर के प्रबंध निदेशक श्री अमित तोमर ने शाजापुर जिले के पनवाड़ी वितरण केन्द्र पहुंचकर बिजली कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया एवं ऊर्जा विभाग तथा बिजली के हित में कार्य करने पर संतोष जताया। श्री तोमर ने पनवाड़ी वितरण केन्द्र के जूनियर इंजीनियर श्री इमरान खान एवं अन्य बिजली कर्मचारियों से चर्चा की एवं बताया कि पूरी कंपनी इनके साथ है, गैर कानूनी कार्य करने वाले किसी भी व्यक्ति या उपभोक्ता को बख्शा नहीं जायेगा। इस मौके पर उज्जैन क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य अभियंता श्री पुनीत दुबे, शाजापुर के अधीक्षण यंत्री श्री सुरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी एवं कार्यपालन यंत्री श्री सोमनाथ मरकाम आदि मौजूद थे। साथ ही प्रबंध निदेशक श्री तोमर ने उपभोक्ताओं से विद्युत बिल की बकाया राशि का भुगतान करने की भी अपील की।

उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले पनवाड़ी वितरण के पचावता ग्राम के लोगों द्वारा ट्रांसफार्मर से अनाधिकृत बिजली उपयोग बंद करने के बाद हमला कर दिया था एवं आज 28 नवंबर को पुलिस बल के साथ कार्यवाही करने पहुंचे बिजली अधिकारी एवं कर्मचारियों पर ग्राम के लोगों द्वारा पथराव किया गया, जिसमें कई कर्मचारी घायल हो गये है एवं इन कर्मचारियों का शाजापुर चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |