देवास- शासकीय आईटीआई देवास में प्रवेश के लिए अंतिम अवसर 15 नवम्‍बर तक

———–
प्राचार्य शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था देवास ने बताया कि आई.टी.आई. देवास में प्रवेश के लिए पंजीयन हेतु अन्तिम अवसर प्रारंभ हो गया है। मध्यप्रदेश में इसकी सभी शासकीय संस्थाओं में प्रवेश के लिए जिन छात्रों द्वारा पूर्व में प्रवेश हेतु पंजीयन नही कराया गया था या पंजीयन उपरांत प्रवेश प्राप्त नही हुआ हो तो उनके लिए एक बार पुनः 15 नवम्बर 2020 तक एम.पी.ऑनलाईन एवं किओस्क के माध्यम से पंजींयन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। जो छात्र प्रवेश के इच्छुक हैं, वह सभी छात्र अपने नजदीकी एम.पी.ऑनलाईन, किओस्क अथवा मोबाइल द्वारा त्रुटी सुधार कर आई.टी.आई की सामान्य एवं ड्यूल सिस्टम ऑफ़ ट्रेनिंग की सीटों के लिए चॉइस फिलिंग कर प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। सभी छात्रों को नई च्वाईस फिलिगं करना आवश्यक हैं तथा उन्हे दिनांक 17 नवम्‍बर को आई.टी.आई. में उपस्थिति दर्ज कराना आवश्यक होगा।
शासकीय आई.टी.आई. देवास में प्रवेश के इच्छुक सभी आवेदकों को उनके 10वी में प्राप्तांक के आधार पर या उनकी रूची अनुसार शेष बची व्यवसाय की च्वाइस फिलिंग भरने के लिये संस्था स्तर पर कांउंसिलिगं डेस्क प्रारंभ की गई है, एवं आवेदक संस्था के इस मोबाइल नंबर 9425367635 पर फोन के माध्यम से एवं स्वयं उपस्थित होकर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं । अधिक जानकारी के लिए आईटीआई में आकर संपर्क कर सकते हैं या https://iti.mponline.gov.in/…/Ser…/ITICounselling/links.aspx पर विजिट करें।
प्राचार्य शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था देवास ने बताया कि आई.टी.आई. देवास में क्राफ्ट्समेन ट्रेनिंग स्कीम में इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक की 01, कंप्यूटर हार्डवेयर और नेटवर्क मेंटेनेंस की 15, मैकेनिक (रेफ्रिजरेशन एंड एयर-कंडीशनिंग) की 2, वेल्डर की 21 तथा ड्यूल सिस्‍टम ऑफ ट्रेनिंग में मैकेनिक (मोटर व्हीकल) की 15 एवं वेल्डर की 19 सीटे रिक्‍त है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |