जिले में 74 स्वसहायता समूहों के सशक्तिकरण के लिए 81 लाख रूपए का ऋण वितरित

शाजापुर, 20 सितंबर 2020/ प्रदेश में मनाए जा है गरीब कल्याण सप्ताह के अंतर्गत सशक्त महिला सशक्त मध्यप्रदेश की परिकल्पना को सार्थक करने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश स्तरीय समारोह में मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत स्व सहायता समूहों के सशक्तिकरण किये जाने हेतु 150 करोड़ रूपए का बेंक लिंकेज किया। प्रदेश स्तरीय समारोह का जिला एवं खण्ड मुख्यालयों पर सीधा प्रसारण किया गया था।

जिला मुख्यालय पर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का प्रसारण कलेक्टर सभाकक्ष में किया गया। इस कार्यक्रम में स्व-सहायता समूहों के सदस्य, कलेक्टर श्री दिनेश जैन, जिला पंचायत सीईओं श्रीमती मिशा सिंह, डीपीएम सुश्री प्रतिभा जैन, अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री अमित कुमार, मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक से श्री मनोज चुग, केनेरा बैंक से श्री हर्ष काबरा, यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया से श्री उमेश मिश्रा, जिला प्रबन्धक श्री महेंद्र व्यास, श्री बलवंत शितोले उपस्थित थे!

इस अवसर पर ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत जिले के 74 समूहों को सशक्तिकरण के लिए 81 लाख रूपए का ऋण वितरित किया गया। वितरित किए गए ऋण में क्रमश: केनरा बैंक द्वारा 9 समूह को 10 लाख रूपए, बैंक ऑफ़ इंडिया द्वरा 22 समूहों को 22 लाख रूपए, मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक द्वारा 31 समूहों को 37 लाख रूपए, यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा 2 समूहों को 2 लाख रूपए, पंजाब नेशनल बैंक द्वारा 8 समूहों को 8 लाख रूपए तथा यूको बैंक द्वारा 2 समूहों को 2 लाख रूपए का वितरण किया गया।

इसके पूर्व उपस्थति समूह सदस्यों द्वारा कलेक्टर का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया तथा बैंको को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया गया। कलेक्टर श्री जैन ने सभी समूहों का उत्साहवर्धन किया तथा अपेक्षा करते हुए कहा कि सशक्तिकरण के लिए दी गई राशि से समूहों के सदस्यों की आमदनी बढ़ेगी और उनके जीवन में बदलाव आएगा। उन्होंने समूहों की महिलाओं से कहा कि वे आर्थिक गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले। उन्होंने बैंकों द्वारा दिए गए योगदान एवं जिला पंचायत सीईओ तथा डीपीएम द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। कलेक्टर ने सभी समूहों की महिलाओं को शुभकामनाए भी दी। इसी क्रम में जिले की समस्त जनपद पंचायत मुख्यालयों पर मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, बैकों के प्रबंधको व समूह सदस्यों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने गुरुग्राम में स्व. श्री झा के परिजनों को बंधाया ढाँढस     |     तीन संकुल प्राचार्यो की एक-एक वेतन वृद्धि तथा दो संकुल प्राचार्यों के प्रभार बदलने के दिए निर्देश रोकने के निर्देश     |     Dewas कलेक्टर श्री गुप्ता ने आरोपी वसीम कुरैशी पर की रासुका की कार्यवाही     |     Ujjain पुलिस ने किया सैंट पॉल स्कूल के सामने युवक की गला रेतकर हत्या करने वाले 03 आरोपियों को गिरफ्तार। 04 घंटो के भीतर किया घटना में शामिल तीनों आरोपियों को जिला देवास से राउंड अप, पुराने विवाद के चलते की गई थी हत्या     |     राजस्व प्रकरणों के निराकरण में प्रदेश में उज्जैन संभाग द्वितीय स्थान पर, राजस्व के प्रकरणों का निराकरण करने में यह कोशिश की जाये कि जिलों में जीरो टॉलरेंस रहे     |     उज्जैन में लगभग 1 लाख पौधे लगाये जायेंगे,वृहद पौधारोपण की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक आयोजित, हरियाली अमावस्या के अवसर पर वृहद स्तर पर पौधारोपण किया जायेगा     |     नीमच जिले की सभी ग्राम पंचायतों में एक दिन में रौपे गए 50 हजार से अधिक पौधे     |     कालापीपल पॉनखेड़ी जल शोधन संयंत्र पुनः प्रारंभ     |     ई-केवायसी एवं आधार अपडेशन के लिए शाजापुर जिले की बड़ी ग्राम पंचायतों में पुन: शिविर लगेंगे     |     राजस्व अधिकारी, नक्शा तरमीम के कार्य को प्राथमिकता दें- कलेक्टर सुश्री बाफना ने राजस्व महा अभियान के तहत लगाए गए शिविरों के निरीक्षण पर कहा,ग्रामीणों से की मुलाकात, पौधरोपण किया     |