सर्वसुविधायुक्त हों सभी प्रोजेक्ट : नगरीय विकास मंत्री श्री सिंह मध्यप्रदेश गृह निर्माण मंडल के कार्यों की समीक्षा में दिये निर्देश

मध्यप्रदेश गृह निर्माण मण्डल अब जो भी प्रोजेक्ट बनायें उनमें पार्क, खेल मैदान, सामुदायिक भवन, स्कूल, हॉस्पिटल और बस स्टाप के लिए जगह सुरक्षित रखें। सभी प्रोजेक्ट में सीवेज, सड़क और पानी की बेहतर व्यवस्था करें। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने यह निर्देश मध्यप्रदेश गृह निर्माण मण्डल के कार्यों की समीक्षा के दौरान दिये।

श्री सिंह ने कहा कि रिक्त पदों में भर्ती की कार्यवाही करें। उन्होंने अटल आश्रय आवास योजना में चल रहे प्रोजेक्ट की अलग-अलग समीक्षा की। उन्होंने कहा कि एल.आई.जी. मकानों की बिक्री के सम्बन्ध में औचित्यपूर्ण प्रस्ताव बनायें। कोसमी बैतूल का प्रोजेक्टर दिसम्बर 2020 तक पूरा करें।

कारण सहित बतायें क्यों हो रहा विलंब

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री ने प्रदेश में डिपाजिट वर्क सहित अन्य योजनाओं में चल रहे प्रोजेक्ट की समीक्षा के दौरान कहा कि प्रोजेक्ट वार कारण सहित यह जानकारी दें कि कार्य में विलंब क्यों हो रहा है। उन्होंने कहा कि सभी प्रोजेक्ट समय-सीमा में पूरे किये जाएं।

7 सिंतबर को करेंगे सागर और दमोह के कार्यों का निरीक्षण

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री सिंह ने कहा कि सागर के दीनदयाल परिसर और दमोह में चल रहे कार्यों का निरीक्षण करेंगे। उन्होने कहा कि सभी प्रोजेक्ट में नागरिक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।

श्री सिंह ने भोपाल के गौरव एवं नेवरी आवास परिसर, कीलनदेव, सफायर पार्क सहित इंदौर, ग्वालियर, बुरहानपुर जबलपुर, रीवा, सतना, मैहर, सनावद, खंडवा, सागर, दमोह, बैतूल, ईशागढ़, मूंगावली, छिंदवाड़ा एवं अन्य जिलों में चल रहे कार्यों की समीक्षा की।

श्री सिंह ने कहा कि नये प्रोजेक्ट के साइट तलाशें, जहाँ काम हो सके। उन्होंने कहा कि नवगठित जिलों में भी मकानों का प्रोजेक्ट बनायें। प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास श्री नीतेश व्यास, आयुक्त म.प्र. गृह निर्माण मंडल श्री भरत यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |