ग्राम विकास योजना को अंतिम रूप देने के पूर्व ग्राम सभा से पुन: सहमति प्राप्त करें- कलेक्टर श्री जैन

शाजापुर, 02 सितम्बर 2020/ प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजनांतर्गत जिले के चयनित 24 ग्रामो के लिए तैयार की गई ग्राम विकास योजना को अंतिम रूप देने के पूर्व एक बार पुन: ग्राम सभा की बैठक लेकर ग्रामीणों से कार्यों के बारे में सहमति प्राप्त कर लें, इसके बाद ही कार्य योजना को लॉक करें। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज ग्राम विकास योजना के संबंध में संपन्न हुई जिला स्तरीय अभिसरण समिति की बैठक में दिये।

कलेक्टर श्री जैन ने सभी अधिकारियो से कहा कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित कार्यों का अवलोकन करें और विभागीय मद से कार्य संपादित कराएं। जिन मदों में राशि कम पड़ रही हो उसके लिए आवंटन प्राप्त करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि आवंटन कम होने की स्थिति में गेप फिलिंग फण्ड से कार्य पूर्ण कराए जा सकते हैं। कलेक्टर ने कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि ग्राम विकास योजना के अंतिम रूप देने के उपरांत चयनित ग्रामों में स्ट्रीट लाईट के कार्य शुरू कराने के लिए विद्युत वितरण कंपनी को गेप फीलिंग फंड से राशि दें, ताकि कार्यों की शुरूआत हो सके। स्कूल शिक्षा विभाग विभागीय मद से विद्यालयों में फर्नीचर, मरम्मत एवं शौचालय निर्माण का कार्य कराएं। इसी तरह महिला एवं बाल विकास विभाग आंगनवाड़ी केन्द्रों की बेहतरी के लिए तथा नए भवन निर्माण के लिए कार्य करें। चयनित ग्रामों में शासकीय भूमि पर बच्चों के खेलने के लिए छोटा सा मैदान और गार्डन भी विकसित करें, इसके लिए ग्राम के लोगों से सहायता भी प्राप्त की जा सकती है। ग्रामों में वृक्षारोपण भी कराएं। चयनित ग्रामों में प्रधानमंत्री ग्राम विकास योजना का बोर्ड भी लगाए। इन ग्रामों में सीसी रोड के साथ-साथ नालियां भी व्यवस्थित रूप से बनवाए। सभी विभागों को समयसीमा में कार्य करने का टास्क दें। सभी विभाग इन ग्रामों में कार्यों को प्राथमिकता देने के लिए विशेष प्रयास करें।

इस अवसर पर जिला संयोजक सुश्री निशा मेहरा, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग श्री रविन्द्र वर्मा, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री विजय सिंह चौहान, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती सुषमा भदौरिया, कार्यपालन यंत्री म.प्र.प.प.वि.वि.क.लि. श्री एस.एन. मरकाम भी उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |