अमानत में खयानत करने वाले शासकीय सेवक का जमानत आवेदन निरस्त

शाजापुर। शैलेंद्र जीनवाल एडीपीओ शाजापुर द्वारा प्रदत्त जानकारी अनुसार न्यायालय जेएमएफसी शाजापुर श्री महेश कुमार माली, द्वारा आरोपी मांगीलाल पिता जगन्‍नाथ शर्मा नि. सुनेरा, शाजापुर का जमानत आवेदन पत्र निरस्त किया गया ।
घटना दिनांक 03-06-2020 से दिनांक 22.07.2020 के मध्‍य की कार्यालय प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्‍था मर्यादित, सुनेरा की है। फरियादी मेहरबान सिंह पिता इंदरसिंह राजपूत नि. मझानिया सुनेरा, शाजापुर ने पुलिस थाना सुनेरा पर रिपोर्ट लिखवाई कि आरोपी मांगीलाल पिता जगन्‍नाथ शर्मा (सहायक संस्‍था प्रबंधक प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्‍था मर्यादित सुनेरा) द्वारा सदस्‍यों की कुल 24 रसीदों की कुल राशि 12,33,840/-रु. संस्‍था के कृषक सदस्‍यों से वसूल की गई। उक्‍त रा‍शि वसूली उपरांत आरोपी के द्वारा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित शाजापुर की शाखा सोमवारिया बाजार में संस्‍था के सेविंग खाते में जमा कराई जाना अनिवार्य था किंतु आरोपी के द्वारा उक्‍त राशि न तो संस्‍था में और न ही बैंक खाते में जमा कराई गई है। राशि जमा कराने हेतु आरोपी को संस्‍था द्वारा दिनांक 26.08.2020 को पत्र लिखा गया था। किंतु आरोपी के द्वारा पत्र की सूचना प्राप्‍त होने के बाद भी उपरोक्‍त राशि जमा नहीं की गई और संस्‍था के सदस्‍यों की राशि अनाधिकृत रूप से अपने पास रख ली।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |