कृषकों के फसल बीमा कार्य हेतु रविवार को भी खुलेगी सहकारी बैंक की शाखाएं

शाजापुर, 29 अगस्त 2020/ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत खरीफ 2020 हेतु ऋणी एवं अऋणी कृषकों के बीमांकन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2020 कर दी गई है। कृषकों की सुविधा हेतु शासकीय अवकाश 30 अगस्त 2020 (रविवार) को भी राष्ट्रीकृत बैंको, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक एवं की शाखाएं एवं प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाऐं खुली रहकर उक्त योजना सम्बन्धी कार्य सम्पादित करेंगी।

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि अऋणी/कालातीत कृषक सदस्य अपनी कार्यक्षेत्र की बैंक शाखा में सम्पर्क कर फसल का बीमा करा सकते है। अऋणी सदस्यों हेतु आधार कार्ड की अद्यतन प्रति, जमीन सम्बन्धी दस्तावेज, अधिकृत हस्ताक्षर से बुआई का प्रमाण पत्र (निर्धारित प्रारूप), बैंक पासबुक की छायाप्रति इत्यादि दस्तावेज पूर्ण कराने के पश्चात प्रधानमंत्री फसल बीमा की निर्धारित प्रीमियम जमा कर योजना का लाभ ले सकते हैं।

इसे देखते हुए अपर जिला दण्डाधिकारी एवं अपर कलेक्टर श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय ने आदेश जारी कर कोविड-19 के कारण 30 अगस्त रविवार को लॉकडाउन के दौरान शाजापुर एवं शुजालपुर नगर में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमांकन कराने के लिए किसानों के लिए छूट प्रदान की है। इस दौरान बैंको की शाखाए खुली रहेगी, शेष अन्य संस्थान एवं दुकाने बंद रहेगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |