गुरुग्राम की ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरफ्तार! प्यार के जाल में फंसाकर ऐंठे 21 लाख, 13 मुकदमों का खुलासा

गुरुग्राम (हरियाणा): हरियाणा के साइबर सिटी गुरुग्राम में बिजनेसमैनों को अपने हुस्न व प्यार के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने, झूठे मुकदमों की धमकी देकर शादियां रचाने और संपत्ति ऐंठने वाली वर्षा नाम की शातिर महिला का काला चिट्ठा अब परत-दर-परत खुलता जा रहा है।

धोखाधड़ी और दफ्तर पर अवैध कब्जे के गंभीर आरोपों में सेक्टर-65 थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार की जा चुकी वर्षा के खिलाफ उसके पतियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि वर्षा और उसके परिवार के खिलाफ विभिन्न थानों में पहले से करीब 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

💼 लैब ओनर को फंसाकर 62 दिन कटवाई जेल, समझौते के नाम पर मांगी 15 लाख महीने की लैब

लैब ओनर सचिन सिंह राजपूत ने पुलिस को आपबीती बताते हुए खुलासा किया कि वर्षा उनकी गुरुग्राम स्थित लैब में रिसेप्शनिस्ट के पद पर कार्यरत थी।

लेनदेन में हेरफेर और संदिग्ध गतिविधियों के कारण सचिन ने उसे नौकरी से निकाल दिया था। इसका बदला लेने के लिए वर्षा ने सचिन के भतीजे को अपनी बातों में फंसाया, एक होटल में सचिन की आईडी का गलत इस्तेमाल किया और फर्जी दस्तावेज तैयार कर सचिन पर किडनैपिंग व रेप का झूठा केस दर्ज करा दिया। इसके चलते बेकसूर सचिन को 62 दिन जेल में बिताने पड़े। बाद में जेल से रिहाई और एफआईआर रद्द कराने के एवज में वर्षा ने हर महीने 15 लाख कमाने वाली लैब की ओनरशिप अपने नाम करने की मांग रखी। सामाजिक दबाव में आकर सचिन को उससे शादी तक करनी पड़ी, हालांकि बाद में पुलिस जांच में सचिन पूरी तरह निर्दोष साबित हुए।

☕ चाय में नशीला पदार्थ देकर शादी रचाने का आरोप, तीसरे पति संदीप से ऐंठे 21 लाख रुपये

भिवानी निवासी और गुरुग्राम में रियल एस्टेट कारोबारी संदीप कुमार (तीसरे पति) ने बताया कि वर्षा साल 2023 में उनकी कंपनी में रिसेप्शनिस्ट बनकर आई थी।

संदीप का आरोप है कि वर्षा उन्हें चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाती थी और शादी का दबाव बनाती थी। जून 2023 में दोनों ने शादी कर ली, लेकिन वर्षा ने अपनी पिछली दो शादियों (अंकित चौधरी और सचिन) की बात छिपा कर रखी। वर्षा ने अंकित, सचिन व कई अन्य युवकों के खिलाफ भी रेप और किडनैपिंग जैसे झूठे केस दर्ज कराए थे और संदीप को भी ऐसे ही मुकदमों में फंसाने की धमकियां देती थी। उसने फ्लैट के नाम पर संदीप से 21 लाख रुपये ऐंठ लिए और 12 जून को अपने परिजनों के साथ संदीप के दफ्तर पर जबरन ताला लगाकर सीसीटीवी का एक्सेस अपने कब्जे में ले लिया।

⚖️ पुलिस ने झूठे आरोपों पर वर्षा के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, कोर्ट ने आरोपी महिला को भेजा जेल

सेक्टर-65 थाना प्रभारी (SHO) रामवीर के अनुसार, पुलिस की प्राथमिक जांच में सचिन की शिकायत पर वर्षा द्वारा लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह झूठे और मनगढ़ंत पाए गए।

इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वर्षा के खिलाफ ही आपराधिक मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। संदीप की शिकायत पर धोखे से शादी करने और दफ्तर पर कब्जे की धाराएं भी जोड़ी गईं। कोर्ट में पेशी के बाद अदालत ने आरोपी महिला वर्षा को न्यायिक हिरासत (जेल) में भेज दिया है, जबकि पुलिस इस अंतरराज्यीय गिरोह के अन्य पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |