हाजी जाहिद पठान बने सदर, वासिल शेख व पत्रकार इरशाद खान को मिली नायब सदर की जिम्मेदारी

शहजाद खान मक्सी – सामाजिक एकता, भाईचारे और जनसेवा को नई दिशा देने के उद्देश्य से मंगलवार शाम तालाब की पाल रोड स्थित मांगलिक भवन में शेख-पठान मुस्लिम कमेटी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। समाज के वरिष्ठजनों एवं जिम्मेदार साथियों की मौजूदगी में नई कार्यकारिणी घोषित की गई। हाजी जाहिद पठान को कमेटी का सदर, वासिल शेख एवं पत्रकार इरशाद खान को नायब सदर चुना गया। घोषणा होते ही उपस्थित मक्सी जामा मस्जिद मुफ्ती मुजम्मिल,डॉ. कैस खान,शानू पठान, आदिल खान,हकीम पठान,मंसूर पठान,साबिर पठान ,मोहसिन पठान एवं समाजजनों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच सभी पदाधिकारियों का हार-फूल पहनाकर एवं इत्र लगाकर भव्य स्वागत किया।कमेटी में पत्रकार निजाम शेख को महा सचिव, इलियास अली एवं आरिफ बेग (भोला) को सह सचिव, सलमान पठान को खजांची तथा हामिल खान (बावड़ी) को मीडिया प्रभारी बनाया गया। वहीं डॉ. आरिफ खान, जाकिर पठान (साइकिल वाले), भूरू पठान (गढ़रोली),शकील शालू पठान (युसुफजाई)बावड़ी} तथा अफजल पठान (बावड़ी) को सदस्य के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में समाज की एकजुटता, शिक्षा, युवाओं की भागीदारी, सामाजिक सहयोग और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने पर विस्तृत चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने कहा कि कमेटी समाज के प्रत्येक व्यक्ति को साथ लेकर सेवा, सहयोग और सामाजिक उत्थान के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाएगी तथा जरूरतमंद परिवारों की हरसंभव सहायता के लिए सदैव तत्पर रहेगी।

मिलन रक्तदान अभियान बनेगा कमेटी की पहचान –
बैठक का सबसे महत्वपूर्ण विषय रक्तदान रहा। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कमेटी की पहली प्राथमिकता जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना होगी। इसके लिए मिलन रक्तदान अभियान शुरू किया जाएगा, जिसके तहत समय-समय पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। साथ ही समाज के युवाओं का एक सक्रिय रक्तदाता समूह तैयार किया जाएगा, ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में किसी भी जरूरतमंद को तत्काल रक्त उपलब्ध कराया जा सके। पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक युवाओं से इस सेवा अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |