मक्सी, 1 मई 2026 ।। ग्राम कनासिया के शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षक मनोहर देथलिया 39 वर्षों की अनुकरणीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर परिवार द्वारा ग्राम कनासिया में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों व सैकड़ों युवाओं ने भाग लेकर अपने गुरु का अभिनंदन किया।
श्री देथलिया ने अपने सेवा काल का अधिकतम समय देवास जिले के आलरी में दिया। अंतिम समय में वे ग्राम उपडी में पदस्थ रहे। वहां उन्होंने कई पीढ़ियों को शिक्षा दी। उनकी मेहनत और समर्पण का परिणाम है कि उनके पढ़ाए अनेक छात्र आज डॉक्टर, इंजीनियर बनकर देश सेवा में योगदान दे रहे हैं।इस अवसर पर अनेक नागरिकों ने शिक्षक देथलियां का शाल श्रीफल देकर सम्मान किया इस गरिमामय समारोह में डॉ. सुरेश गुर्जर व डॉ. सुरेंद्र भड़ाना ने भगवान देवनारायण जी का चित्र भेंट कर श्री देथलिया के स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की। उपस्थित जनों ने कहा कि मनोहर देथलिया शिक्षक के साथ-साथ संस्कार और अनुशासन की जीवंत मिसाल हैं। आप जिस ग्राम में रहे वहां आपने प्रेम के बीज बोए आज ग्राम वासियों भोर विभोर हो गए अंत में सह भोज का आयोजन हुआ जिसमें हजारों लोगों ने अपनी उपस्थिति प्रदान की